राजनीति

राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के साथ होगा तेलंगाना में विधानसभा चुनाव

तेलंगाना में मतदान की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग ने संतोष जताया है और वो मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और छत्तीसगढ़ के साथ ही तेलंगाना में चुनाव कराने के पक्ष में है।
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2018, 12:47 PM IST
Feature image

हैदराबाद। चुनाव आयोग तेलंगाना में विधान सभा चुनाव चार अन्य राज्यों के साथ कराएगा। राज्य में मतदान की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग ने संतोष जताया है और वो मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और छत्तीसगढ़ के साथ ही तेलंगाना में चुनाव कराने के पक्ष में है। शुक्रवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया। उम्मीद जताई जा रही है कि चुनाव आयोग अक्टूबर के पहले सप्ताह में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।

चुनाव आयोग का यह फैसला तेलंगाना में चुनावी तैयारियों को लेकर तैयार की गई उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा की रिपोर्ट को पढ़ने के बाद आया है। मुख्य चुनाव आयुक्त के पास दो दिन पहले ही दाखिल की गई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि तेलंगाना में चार अन्य राज्यों के साथ चुनाव संपन्न कराने की तैयारियां संतोषजनक हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा उठाई गई आपत्तियों को निपटा लिया गया है। इस रिपोर्ट से मुख्य चुनाव आयुक्त रावत संतुष्ट हैं और उन्होंने तैयारियों का पुख्ता जायजा लेने के लिए 30 सितंबर को एक अन्य टीम हैदराबाद भेजने का फैसला लिया है।

सूत्रों की मानें तो अगर संभव हुआ तो स्वयं मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत स्वयं हैदराबाद पहुंचेंगे। चुनाव आयोग की टीम देखेगी कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रजत कुमार ने मतदाता सूची को संशोधित करने के लिए क्या कदम उठाए हैं और क्या यह सही है।

चुनाव आयोग के अधिकारियों का कहना है कि राज्य की विधानसभा को तय वक्त से नौ माह पूर्व भंग करने और मतदाता सूची को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर मुकदमें चुनाव प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं बनेंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रजत कुमार से चुनाव संबंधी मामलों पर बातचीत करने के लिए शुक्रवार को हैदराबाद में चुनाव आयोग के सलाहाकार अरुण कुमार शर्मा पहुंचे थे।

Published on:
Also Read
View All
Bikaner Zila Pramukh Chunav Result: रामेश्वर डूडी की बहू निकिता डूडी बनीं जिला प्रमुख, पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की बेटी को 5 वोटों से हराया

Punjab Election 2027: ‘AAP बी-टीम, अकाली दल BJP की ए-टीम’, पंजाब में गठबंधन की चर्चा के बीच कांग्रेस का बड़ा हमला

नागौर में RLP का जिला प्रमुख बनना लगभग तय, फिर भी शंकरी भील मामले के बाद हनुमान बेनीवाल अलर्ट

‘गुप्त बैठक क्या होती है? लाइव लोकेशन सर्च कर लो…’, रोहित पवार की नागपुर मीटिंग की अटकलों पर सुप्रिया सुले भड़कीं

पंजाब में सत्ता परिवर्तन की तैयारी? सचिन पायलट ने AAP सरकार को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी; SP-Congress गठबंधन को लेकर भी कही बात