राजनीति

दिल्ली चुनाव से पहले आप को झटका, दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल जावड़ेकर ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना दिल्ली सरकार लागू नहीं होने देती केंद्र की योजनाएं
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jan 2020, 8:49 AM IST
prakash_javedekar_bjp.jpg

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम अदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की मौजूदगी में यहां दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अब यही नारा जोरों पर है 'देश बदला है अब दिल्ली बदलो।'

'आयुष्मान भारत' से दिल्ली को कोई फायदा नहीं

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि- "दिल्ली के लोगों को आयुष्मान भारत योजना से फायदा नहीं मिल रहा है, क्योंकि दिल्ली सरकार ने यहां यह योजना लागू ही नहीं होने दी। केजरीवाल पहले बोलते थे कि बंग्ला नहीं लेंगे, लेकिन एक नहीं चार-चार बंगले ले लिए, अब दिल्ली इनका चरित्र समझ चुकी है।"

केजरीवाल पर भी साधा निशाना

जावड़ेकर ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि- 'बच्चों की कसम खाई थी कि कांग्रेस के साथ नहीं जाएंगे, लेकिन सत्ता के लिए कांग्रेस के साथ भी हो गए। अन्ना हजारे के आंदोलन के समय लोकपाल का नारा लगाकर सरकार में आ गए, लेकिन लोकपाल नहीं ला पाए, मोदी सरकार ने लोकपाल बहाल किया।"

Updated on:
16 Jan 2020, 8:49 AM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल