खबरों के अनुसार- जेएनयू हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने 9 लोगों की तस्वीरें जारी की थीं। इसमें जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष का नाम भी शामिल था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि जिनकी पहचान हुई है उनमें चुनचुन कुमार, पंकज मिश्रा, योगेंद्र भारद्वाज, प्रिया रंजन, विकास पटेल, डोलन और आइशी घोष शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा को लेकर तीन केस दर्ज किए गए हैं और हम उनकी जांच कर रहे हैं।