झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली करारी हार के बाद अब पार्टी हार के मंथन में जुटी है। कहा जा रहा है कि पार्टी की ओर से जिला अध्यक्षों पर कार्रवाई करने की योजना बनाई जा रही है, जहां भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली है या स्थिति अच्छी नहीं रही। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेता इसे पार्टी को मजबूत करने की कार्रवाई बता रहे हैं।