भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि भाजपा अगले पांच साल में केजरीवाल सरकार से पांच गुना ज्यादा दिल्ली की जनता को नहीं दे पाई तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। मनोज तिवारी ने यह ऐलान एक इंठरव्यू के दौरान किया। तिवारी ने यहां अपने आवास पर कहा कि- "आम आदमी पार्टी ने पिछले पांच साल में जो कुछ करने का दावा किया है, इतने स्कूल, कॉलेज बनाए, इतने लोगों को नौकरी दी, इतनी उन्होंने प्रति व्यक्ति सब्सिडी दी, जो कुछ भी उन्होंने दावा किया, बीजेपी अगले पांच साल में उसका मिनिमम पांच गुना दिल्ली को देगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं शपथ लेता हूं कि राजनीति से संन्यास ले लूंगा।"