राजनीति

भाजपा पर प्रशांत किशोर ने कसा व्यंग्य, बोले – बिहार में मछली की तरह नेता ढूंढ़ रही है BJP

Prashant Kishor sarcasm on Bihar BJP मशहूर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में भाजपा को आडे हाथों लेते हुए कहा, बिहार में भाजपा क्या है? तालाब में जैसे मछली पकड़ी जाती है भाजपा उस तरह से नेता खोज रहे हैं। जिसके चेहरे पर पार्टी को वोट मिल सकें।

2 min read
मशहूर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर

मशहूर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में भाजपा की स्थिति पर तंज कसते हुए कहाकि भगवा पार्टी तो तालाब में मछली की तरह नेता ढूंढ़ रहे हैं। वो एक ऐसे नेता की तलाश में हैं, जिसके चेहरे को जनता में पेश कर चुनाव लड़ा जा सके। गुरुवार को पत्रकारों से बात करते प्रशांत किशोर ने बिहार में भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर जो वोट हैं, वो तो हैं ही। इसके इतर राज्य में भाजपा का ऐसा कौन सा चेहरा है, जिसके नाम पर उन लोगों को पांच वोट भी मिल सकते हैं। प्रशांत किशोर ने सवाल किया कि बताइए, बिहार के किस भाजपा नेता के नाम पर पांच वोट भी मिल सकते हैं? प्रशांत किशोर बिहार में जन सुराज अभियान चला रहे हैं।



भाजपा के पांच सांसद को मिले सिर्फ 495 वोट

बिना नाम लिए भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि इससे पहले बिहार में भाजपा के जो अध्‍यक्ष थे, वे जब दूसरे दल से लड़े तो उनको सिर्फ छह हजार वोट मिले। अभी हाल ही में जब एमएलसी चुनाव हुए। जिन सीटों पर चुनाव थे, वहां भाजपा के पांच सांसद हैं और पांचों ने अपना पूरा जोर लगा दिया, तब जाकर 495 वोट मिल पाए।

यह भी पढ़ें - विपक्षी दलों का मुखिया कौन होगा? JDU अध्यक्ष और BJP सांसद भिड़े, सुशील मोदी ने दी चुनौती - हिम्मत है तो तय कीजिए नाम

लालू के डर से भाजपा और भाजपा के डर से लालू को वोट करते हैं लोग

प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा वाले पीएम मोदी के चेहरे पर हिंदुत्व, राम मंदिर, हिंदू-मुस्लिम कर के वोट मिलते हैं। पीके ने कहा, ऐसे समझिए बिहार में लोग पार्टियों के नाम पर वोट नहीं देते हैं। लोग लालू के डर से भाजपा को और भाजपा के डर से लालू को वोट करते हैं।

बेटा भाजपा का उद्धार करने निकला

भाजपा अध्यक्ष को आइना दिखाते हुए कहाकि, भाजपा की कमान बिहार में ऐसे व्यक्ति के पास है, जिसके बाबूजी, पहले लालू प्रसाद यादव के मंत्री थे। फिर नीतीश कुमार के मंत्री बने और मांझी के मंत्री बने। अब उनका बेटा भाजपा का उद्धार करने निकला है।

यह भी पढ़ें -भाजपा संग जाने पर अभी फैसला नहीं संतोष सुमन बोले - अकेले भी लड़ सकते हैं चुनाव

भाजपा के पास भी कोई नया चेहरा नहीं

पिछले 30 साल में बिहार में जितने लोग विधायक और सांसद बने हैं, वो कुल 12 परिवार से ही हैं। यहां जिस दल या जिस नेता की हवा होती है, सब उसी के संग हो लेते हैं। भाजपा को भी वही लोग मिले हैं, जिनके बाप-दादा पहले राज करते रहे हैं। भाजपा के पास भी कोई नया चेहरा नहीं है, जिस पर वह दांव लगा सके।

Updated on:
15 Jun 2023 06:10 pm
Published on:
15 Jun 2023 06:08 pm
Also Read
View All