प्रियंका गांधी ने कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता के लिए सोशल मीडिया पर डाला वीडियो प्रियंका गांधी वाड्रा सुझाव दिया कि लोग कोरोनो वायरस के खिलाफ अधिक सावधानी बरतें
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) को लेकर लोगों के बीच जागरूकता लाने के लिए सोशल मीडिया ( Social Media ) पर जारी एक वीडियो में लोगों से अधिक सतर्क रहने की अपील की है।
उन्होंने सुझाव दिया कि लोग कोरोनो वायरस ( Coronavirus ) के खिलाफ अधिक सावधानी बरतें।
वीडियो में उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को डब्ल्यूएचओ ने महामारी घोषित कर दिया है। इसका मतलब है कि हम सबको बहुत सावधान और सतर्क रहना होगा।
अगर आपको इस बीमारी के लक्षण महसूस हों तो जरूर किसी डॉक्टर से मिलिए। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और उन देशों की यात्रा नहीं करें, जहां कोरोनावायरस फैला हुआ है।
भारत में कोरोनोवायरस संक्रमण के कारण पहली मौत कर्नाटक में हुई है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
देश में कोरोना के अब तक 81 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ ही कर्नाटक देश का ऐसा राजय है, जहां कोरोना की वजह से हुई मौत का पहला मामला सामने आया है।
वहीं, दिल्ली, यूपी और हरियाणा समेत कई राज्यों में कोरोना वायरस को महामारी घोषित करते हुए स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया है।