राजनीति

ट्विटर पर आते ही प्रियंका गांधी ने सबको चौंकाया, सबसे पहले इन सात लोगों को किया फॉलो

ट्विटर पर आते ही प्रियंका गांधी ने सोनिया और राहुल को नहीं बल्कि इनको किया फॉलो
1 minute read
priyanka twitter
ट्विटर पर आते ही प्रियंका गांधी ने सोनिया और राहुल को नहीं बल्कि इनको किया फॉलो

नई दिल्ली।प्रियंका गांधी वाड्रा राजनीति में सक्रीय होते ही आज अपने पहले मिशन पर रवाना हो गई हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान संभाल रही प्रियंका ने लोगों से संवाद बनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। एक दिन पहले जहां प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिये यूपी की जनता को संदेश दिया । यही नहीं प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म ट्विटर पर भी जोरदार एंट्री मारी है। खास बात यह है कि ट्विटर पर आते ही प्रियंका ने ना तो सोनिया गांधी को और ना ही राहुल गांधी को फॉलो किया है। इस बात ने सबको चौंका दिया है।


प्रियंका गांधी वाड्रा ट्विटर पर @priyankagandhi के नाम से हैं। खास बात यह है कि प्रियंका के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अभी कोई ट्वीट तो नहीं किया गया है, लेकिन वह 7 लोगों को फॉलो कर रही हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा अपने अकाउंट्स कांग्रेस, अहमद पटेल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया को सबसे पहले फॉलो किया इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी को फॉलो किया। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा का ये अकाउंट 10 फरवरी देर रात 10.45 मिनट पर बना है।


इन पांच लोगों के अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और सचिन पायलट को भी फॉलो कर रही हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया के जरिये ही पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को जबदस्त फायदा हुआ था। पार्टी ने न केवल शानदार जीत दर्ज की बल्कि बहुमत की सरकार भी बनाई थी। यही वजह है कि आम तौर पर सोशल मीडिया से दूर रहे वाले नेता भी अब इसे अपने संवाद का जरिया बना रहे हैं। इसी कड़ी में हाल में बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख और यूपी की पूर्व सीएम मायावती का नाम भी जुड़ चुका है। मायावती ने भी ट्विटर पर अपना अकाउंट शुरू किया है।

Updated on:
11 Feb 2019 01:52 pm
Published on:
11 Feb 2019 01:03 pm