राजनीति

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर उठाए सवाल, कहा- दागदार माधवन नायर को दिया पार्टी में स्‍थान

भाजपा में दागी लोगों की भरमार है और उन्‍हीं लोगों के दम पर भाजपा सत्‍ता में वापसी करना चाहती है। साफ है कि दागी लोगों के लिए भाजपा सुरक्षित पनाहगाह है।

2 min read
प्रियंका गांधी ने भाजपा पर उठाए सवाल, कहा- दागदार माधवन नायर को दिया पार्टी में स्‍थान

नई दिल्‍ली। आगामी चुनाव को लेकर देश भर में राजनीति गरम है। वहीं लंबी चुप्‍पी के बाद प्रियंका गांधी ने भी अपनी खामोशी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने भाजपा में इसरो के पूर्व प्रमुख माधवन नायर के शामिल होने पर मोदी सरकार पर सवाल उठाया है। प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट कर कहा है कि माधवन नायर दागी व्‍यक्ति हैं। एंट्रिक्‍स-देवास मामले में उनका नाम आया था। उनके खिलाफ चार्जशीट दायर है। इसके बावजूद भाजपा ने पार्टी में उन्‍हें शामिल कर साफ कर दिया है कि वो किस तरह की राजनीति करना चाहती है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा में दागी लोगों की भरमार है और उन्‍हीं लोगों के दम पर भाजपा सत्‍ता में वापसी करना चाहती है। इससे साफ है कि दागी लोगों के लिए भाजपा सुरक्षित पनाहगा है।

चार्जशीटेड हैं माधवन
प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में बताया है कि देवास-एंट्रिक्‍स केस में इसरो के पूर्व प्रमुख माधवन नायर चार्जशीटेड हैं। बता दें कि वर्तमान में माधवन जमानत पर हैं। उन पर सरकारी खजाने को कथिततौर पर करीब 578 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाने में भागीदार होने का आरोप है। इस मामले में अदालत ने 50 हजार रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानत बॉन्ड पर माधवन नायर को यह राहत दे रखी है। इसरो की सहयोगी कंपनी एंट्रिक्स पर निजी कंपनी देवास को गलत तरीके से स्पेक्ट्रम के एस बैंड का आवंटन करने का आरोप है।

ये भी पढ़ें

चुनाव के समय ज्यादा कैश लेकर न निकलें, वरना काटना पड़ेंगे थाने के चक्कर

जब प्रियंका के लापता होने के पोस्‍टर लगे
आपको बता दें कि कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में कुछ दिनों पहले एक अजीब वाक्या देखने को मिला। वहां पर प्रियंका गांधी के लापता होने के पोस्टर लगाए गए थे। इस पोस्‍टर में बताया गया था कि कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी को इमोशनल ब्लैकमेलर है। पोस्टर रायबरेली में त्रिपुला चौराहे से लेकर हरदासपुर तक और शहर में कई जगह लगाए गए हैं। इन पोस्टर पर लिखा था कि प्रियंका गांधी लापता हैं। साथ ही प्रियंका गांधी से पूछा गया की आप रायबरेली कब आएंगी? इतना ही नहीं लोगों को पम्पलेट्स भी बांटे गए हैं। जिन पर लिखा था कि मैडम प्रियंका वाड्रा लापता लिखा है। पोस्टर में हरचंपुर रेल हादसा, ऊंचाहार दुर्घटना और रालपुर हादसे में प्रियंका गांधी के न आने पर तंज कसते हुए लिखा गया है कि नवरात्र, दुर्गा पूजा व दशहरा में तो नहीं दिखाई दी। अब क्या ईद में दिखेंगी मैडम वाड्रा?

ये भी पढ़ें

आज दिल्ली में हो सकती है अमित शाह और उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात, सीट बंटवारे पर होगी चर्चा
Published on:
29 Oct 2018 11:06 am
Also Read
View All