राजनीति

प्रियंका गांधी वाड्रा ने मिशन यूपी से पहले दिया संदेश, अब होगी ‘नई तरह की राजनीति’

प्रियंका गांधी ने मिशन यूपी से पहले दिया ऑडियो संदेश, बोलीं- अब होगी 'नई तरह की राजनीति'
2 min read
priyanka
प्रियंका गांधी ने मिशन यूपी से पहले दिया ऑडियो संदेश, बोलीं- अब होगी 'नई तरह की राजनीति'

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को जिस रामबाण की तलाश थी वो उसे शायद प्रियंका गांधी के रूप में मिल गया है। चुनाव से ठीक पहले पार्टी ने न सिर्फ प्रियंका गांधी को सक्रीय राजनीति में उतारा बल्कि उत्तर प्रदेश जैसे गेम चैंजर राज्य में महत्वपूर्ण भूमिका भी दे डाली। आज उस भूमिका पर खरे उतरने की तरफ प्रियंका पहला कदम बढ़ाने जा रही हैं। हालांकि इस शुरुआत से पहले प्रियंका गांधी का एक ऑडियो संदेश जारी किया गया है। इस संदेश के जरिये प्रियंका ने राजनीति में आने के अपने इरादे साफ कर दिए हैं। सोमवार सुबह 10.15 मिनट पर प्रियंका गांधी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर पहुंची। यहां पर दोनों के बीच मिशन यूपी को लेकर बातचीत हुई। यहीं से प्रियंका गांधी दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी।


कांग्रेस महासचिव के तौर पर अपने पहले मिशन पर उतरने से पहले प्रियंका गांधी ने जनता से जुड़ाव का एक ऑडियो संदेश जारी किया है। इस संदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है। ऑडियो संदेश में प्रियंका कहती हैं राज्य के लोगों के साथ मिलकर वह नई तरह की रजानीति शुरू करने की उम्मीद करती हैं, जिसमें हर किसी की हिस्सेदारी होगी।


आपको बता दें कि प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। सोमवार को प्रियंका का ये पहला आधिरकारी राजनीतिक आगाज होगा जिसमें ज्योतिरादित्य के साथ भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी साथ होंगे।

ये है प्रियंका का संदेश
प्रियंका ने कांग्रेस के शक्ति ऐप के जरिए अपना ऑडियो संदेश जारी किया है। 30 सेकेंड के इस ऑडियो क्लिप में प्रियंका ने इस तरह अपनी बाते रखी है, 'नमस्कार मैं प्रियंका गांधी वाड्रा बोल रही हूं। कल मैं आप सबसे मिलने लखनऊ आ रही हूं। और मेरे दिल में आशा है कि हम सब मिलकर एक नई राजनीति की शुरूआत करेंगे। एक ऐसी राजनीति जिसमें आप सब भागीदार होंगे।, मेरे युवा दोस्त, मेरी बहनें और सबसे कमजोर व्यक्ति, सबकी आवाज सुनाई देगी। आइए मेरे साथ मिलकर इस नए भविष्य, इस नई राजनीति का निर्माण करें। धन्यवाद।'

सिंधिया ने भी दिया संदेश
वहीं, सिंधिया ने भी अपने संदेश में कहा, 'कल मैं आपके पास आ रहा हूं। यूपी के युवाओं को भविष्य के लिए एक खाके की और राज्य को बदलाव की जरूरत है। आइए हमारे साथ जुड़िये और उत्तर प्रदेश में बदलाव लाइए.' कांग्रेस के दोनों महासचिव 12,13 और 14 फरवरी को लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बात करेंगे।

Updated on:
11 Feb 2019 11:28 am
Published on:
11 Feb 2019 08:52 am