राजनीति

प्रियंका गांधी का खुलासा- वाराणसी लोकसभा सीट पर इसलिए नहीं लड़ा चुनाव

प्रियंका गांधी ने वाराणसी से चुनाव न लड़ने को लेकर दिया बयान एक नहीं पार्टी ने दिया 41 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कराने का जिम्मा प्रियंका बोलीं-ऐसा एक स्थान पर रहकर संभव होना बहुब मुश्किल था
2 min read
congress
प्रियंका गांधी का खुलासा- वाराणसी से PM मोदी के सामने इसलिए नहीं लड़ा चुनाव

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने वाराणसी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर चली लंबी चर्चाओं के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहली बार बड़ा बयान दिया है। प्रियंका गांधी ने इस बात का खुलासा किया है कि वह वाराणसी लोकसभा सीट से क्यों चुनाव नहीं लड़ीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनको पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में उन पर कोई एक विशेष नहीं, बल्कि 41 सीटे जिताने का जिम्मा है। उन्होंने कहा कि ऐसा एक स्थान पर रहकर संभव होना बहुब मुश्किल था।

दरअसल, वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के खड़े होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस ने अजय राय को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। अजय राय 2014 के लोकसभा चुनाव में भी नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं, तब उन्हें हार मिली थी। आपको बता दें कि सियासी गलियारों में लंबे समय से अटकलें लगाई जा रहीं थी कि प्रियंका गांधी वाराणसी सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार हो सकती हैं। यहां तक खुद प्रियंका गांधी ने इस बात की हामी भरते हुए कहा था कि अगर उनको वाराणसी से टिकट दिया जाता है तो वह चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

इसके साथ ही 28 मार्च को यूपीएम चेयरपर्सन सोनिया गांधी के लिए प्रचार करने रायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी से जब पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने की मांग की तो उन्होंने दो टूक पूछ लिया कि वाराणसी से चुनाव लड़ूं क्या? हालांकि प्रियंका गांधी ने यह बात पूरी तरह से अनौपचारिक तौर पर कही थी। तभी से उनके वाराणसी से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
28 Apr 2019 12:33 pm
Published on:
28 Apr 2019 11:29 am