10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिन्ना विवाद: ‘शत्रु’ के समर्थन में उतरी NCP, अमित शाह से कहा- यह भाजपा की दी हुई शिक्षा​

जिन्ना पर शत्रु के बयान के बाद एनसीपी का भाजपा पर निशाना एनसीपी नेता मेमन ने शत्रु के बयान को बताया भाजपा की दी हुई शिक्षा जिन्ना मुसलमान थे, इसलिए भाजपा ने शत्रु को बताया राष्ट्रविरोधी
2 min read
Google source verification
NCP

जिन्ना विवाद: शत्रु के समर्थन में उतरी NCP, अमित शाह से कहा- यह भाजपा की दी हुई शिक्षा​

नई दिल्ली। देश की आजादी और विकास में मोहम्मद अली जिन्ना के योगदान की तारीफ को लेकर निशाने पर आए कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उतर आई है। एनसीपी नेता मजीद मेमन ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। मेमन ने कहा कि अमित शाह को ध्यान देना चाहिए कि कल तक वह (शत्रुघ्न सिन्हा) उनके साथ थे, अगर उन्होंने कुछ राष्ट्रविरोधी कहा तो यह है उनकी ही दी गई शिक्षा। आपको बता दें कि अमित शाह ने ओडिशा में एक रैली के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि "शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस में गए ज्यादा दिन नहीं हुए हैं और अब वो कह रहे हैं कि जिन्ना भी महात्मा गांधी और सरदार पटेल की तरह एक महान व्यक्ति था। कांग्रेस के नेता अब जिन्ना की तारीफ कर रहे हैं जिसने देश के टुकड़े करवा दिए। यह उनका चरित्र है।"

लोकसभा चुनाव 2019: यूपी-बिहार में अमित शाह का चुनावी दौरा आज, चार रैलियों को करेंगे संबोधित

राजनीति के बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाए फिल्म जगत के ये चमकते सितारे, नहीं खेल पाए लंबी पारी

एनसीपी नेता मेमन ने कहा कि उन्होंने (जिन्ना ने) स्वतंत्रता संग्राम में बड़ा योगदान दिया, बस वह एक मुसलमान थे इसलिए आप नाराज हो रहे हैं और शत्रुघ्न सिन्हा को राष्ट्रविरोधी कह रहे हैं। वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा ने इस पर सफाई देते हुए शनिवार को इसे 'स्लिप ऑफ टंग' यानी जुबान का फिसलना बताया है। आपको बता दें कि भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए और बिहार के पटना साहिब से महागठगंधन के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि यह जुबान फिसलने के कारण हुआ है।

राहुल गांधी Exclusive: सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त राहुल गांधी, बताया 5 साल सरकार चलाने का फॉर्मूला

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज- नोटबंदी और GST के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकते शौचालय

शनिवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने जो भी कुछ कहा, उसकी वजह जुबान का फिसलना था। धाराप्रवाह बोलने के बाद ऐसा कुछ हो जाता है। मैं उस वक्त मौलाना आजाद का नाम लेना चाह रहा था, लेकिन मेरे मुंह से मोहम्मद अली जिन्ना का नाम निकल गया। इसमें किसी तरह की गलती नहीं, जिसके लिए अफसोस किया जाए या माफी मांगी जाए।"

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.