
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक और करारा झटका लगा है। आप विधायक बलदेव सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि आप पार्टी से जुडे़ एडवोकेट एचएस फुल्का ने पार्टी से त्याग पत्र दे दिया था। इस दौरान फुल्का ने जानकारी देते हुए कहा था कि उन्होंने सीएम और पार्टी नेता केजरीवाल को सौंप दिया। हालांकि केजरीवाल ने उनको इस्तीफा देने से मना किया था, बावजूद इसके फुल्का नहीं माने। गौरतलब है कि फुल्का 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवर बने थे, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था।
सुखपाल सिंह खैरा का भी करीबी
वहीं, बलदेव सिंह पंजाब में आम आदर्मी पार्टी ऐसे दूसरे विधायक बन गए हैं, जिन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया हो। बलदेव सिंह को हाल ही में आप छोड़कर पंजाबी एकता पार्टी बनाने का ऐलान कर चुके सुखपाल सिंह खैरा का भी करीबी बताया जाता है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजे इस्तीफे में बलदेव सिंह ने कहा कि वह आप की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे रहे हैं। हालांकि इस्तीफे को आगे बढ़ाने के लिए वह काफी दुखी हैं।
अन्ना आंदोलन से प्रेरित थे बलदेव सिंह
बलदेव सिंह ने इस्तीफे में पार्टी की छोड़ने की वजह आप को अपनी मूल विचारधारा और सिद्धांतों से भटकना बताया। बलदेव सिंह ने कहा कि वह अन्ना हजारे द्वारा शुरू किए गए भ्रष्टाचार-विरोधी आंदोलन से गहराई से प्रेरित थे और यही वजह है कि आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। वहीं, आम आदमी पार्टी या सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से अभी तक बलदेव सिंह के इस्तीफे को लेकर कोई बयान नहीं आया है।