राजनीति

नवजोत सिंह सिद्धू को AAP से मिला न्योता, चीमा बोले- पार्टी में मिलेगा पूरा मान-सम्मान

CM अमरिंदर से खफा चल रहे सिद्धू पर दूसरी पार्टियों की नजर आम आदमी पार्टी ने दिया शामिल होने का ऑफर
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2019, 10:30 PM IST
Navjot Singh Sidhu
नवजोत सिंह सिद्धू को AAP से मिला न्योता, चीमा बोले- पार्टी में मिलेगा पूरा मान-सम्मान

नई दिल्ली। पंजाब कैबिनेट के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ( Amarinder Singh ) में मतभेद का फायदा अब दूसरे दल उठाने की फिराक में हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से सिद्धू को पार्टी में शामिल होने का न्योता दे दिया।

हरपाल सिंह चीमा ने दिया न्योता

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आप विधायक हरपाल सिंह चीमा शनिवार को लुधिनाया पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के दरवाजे ईमानदार लोगों के लिए हमेशा खुले हैं। मैं सिद्धू साहब को अपने दल में शामिल होने का ऑफर देता हूं। अगर वे हमारे साथ जुड़ते हैं तो पार्टी उनके मान सम्मान का पूरा ख्याल रखेगी।

दो पार्टियां पहले भी दे चुकी हैं ऑफर

बीजेपी छोड़ कांग्रेस में आने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को आप से पहले दो अन्य पार्टियों से भी ऑफर मिल चुका है। पिछले दिनों लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस और पीडीए के प्रमुख सुखपाल सिंह खैहरा ने भी सिद्धू को अपनी पार्टी में आने का न्योता दिया था।

सिद्धू और सीएम में चल रही खटपट

बता दें कि इन दिनों नवजोत सिद्धू और सीएम अमरिंदर सिंह में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कैप्टन के खिलाफ बोलने की सिद्धू को सजा भी मिल चुकी है। 6 जून अमरिंदर सिंह ने अपनी कैबिनेट में फेरबदल करते हुए सिद्धू का कद घटा दिया है। जहां पहले उनके पास शहरी विकास और पर्यटन मंत्रालय था, वहीं अब उनको नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्रालय दे दिया गया है।

सरकार में घटा नवजोत सिद्धू का कद

कद घटाए जाने के बाद भी नवजोत सिद्धू का तेवर कम नहीं हुए हैं। उन्होंने अबतक नए विभाग का चार्ज नहीं लिया है। इसी बीच 10 जून को उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा से मुलाकात कर अपनी बात रखी थी। इसके बाद से ही सिद्धू चुप्पी साधे हुए हैं।

Published on:
Also Read
View All