राजनीति

करतारपुर बॉर्डर खुलवाने के लिए सीएम ने सुषमा स्वराज को लिखा पत्र, पाक सरकार से दखल देने की मांग

पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को खत लिखकर करतारपुर बॉर्डर खोलने की मांग की।

2 min read
करतारपुर बॉर्डर खुलवाने के लिए सीएम कैप्टन ने सुषमा स्वराज को लिखा पत्र, पाक सरकार से दखल देने की मांग

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान के बॉर्डर पर स्थित करतारपुर साहिब को खोलने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सुषमा स्वराज के लिखे पत्र में कहा कि वो गुरुनानक देव की 550 वीं जयंती पर पाकिस्तान सरकार से करतारपुर साहिब गुरुद्वारा तक जानें के लिए रास्ता खुलवाने की अपील करें। दरअसल मुख्यमंत्री अमरिंदर ने सुषमा स्वराज से आग्रह किया है कि वे गुरु साहिब के जयंती समारोह की अवधि के दौरान अंतर्राषट्रीय सीमा से करतारपुर तक रास्ता खोलने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री के सामने यह मामला रखें।

सिद्धू के पाक दौरे के बाद करतारपुर गुरुद्वारे का उछला मामला

गौरतलब है कि करतारपुर मार्ग खुलवाने का मामला नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान दौरे के बाद सुर्खियों में आया है। श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के दर्शनों के लिए सिख समुदाय में लंबे समय से मांग उठाता आया हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ समारोह में गए नवजोत सिंह सिद्धू और पाकिस्तान के आर्मी चीफ बाजवा के बीच इस मुद्दे पर चर्चा हुई। जिसमें पाकिस्तान आर्मी चीफी ने इस कारिडोर को खोलने की बात कही थी। इस कारिडोर के खुल जाने से एक रास्ता तैयार कर दिया जाएगा। जिसके बाद सिख दर्शन करने के लिए सीधे करतापुर साहिब गुरुद्वारा जा सकेंगे। बता दें कि श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा पाकिस्तान में भारतीय सीमा से 6 किलोमीटर की दूरी पर है। सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव ने अपने जीवन के अंतिम 17 साल यही बिताए थे।

पाक सेना प्रमुख से गले मिलने पर सिद्धू ने दी सफाई

पाकिस्तान सेना प्रमुख से गले मिलने पर सिद्धू ने सफाई दी। सिद्धू ने कहा कि जनरल बाजवा अचानक मेरे पास आए और मुझसे कहा कि हम गुरुनानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर करतारपुर के लिए रास्ता खोल देंगे। इस बात पर मैं भावुक हो गया और उनके गले लग गया। सिद्धू ने कहा कि वह एक मानवीय क्षण था।

ये भी पढ़ें

पोर्टल से जुडक़र मजबूत होगी नौनिहालों की नींव
Updated on:
22 Aug 2018 08:50 pm
Published on:
22 Aug 2018 08:03 pm
Also Read
View All