राजनीति

Punjab Assembly Elections: केजरीवाल का पंजाब की महिलाओं से चुनावी वादा, सत्ता में आए तो हर महीनें देंगे 1000 रुपए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है अगर 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य की सभी महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए दिए जाएंगे।

2 min read
Nov 22, 2021
punjab elections arvind kejriwal Announce rs 1000 per month women

नई दिल्ली। अगले साल देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर सभी पार्टियां कमर कसकर मैदान में उतर गई हैं। चुनावी राज्यों में पार्टियों ने चुनावी रैलियां और सभाएं शुरू कर दी हैं। इस दौरान नेता, मतदाताओं को आर्कषित करने के लिए चुनावी ऐलान कर रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पंजाब दौरे पर हैं। यहां उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो पंजाब में 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को 1,000 रुपए दिए जाएंगे।

दिल्ली सीएम ने कहा कि अगर पंजाब में आप की सरकार बनती है तो राज्य की हर महिला को (18 साल से अधिक) 1,000 प्रति माह मिलेगा। इस दौरान केजरीवाल ने सा किया कि अगर किसी परिवार में तीन महिला सदस्य हैं, तो प्रत्येक को हमारी सरकार 1,000 महीने देगी। केजरीवाल का कहना है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम होगा।

पंजाब में घूम रहे हैं नकली केजरीवाल
इस दौरान सीएम केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजकल पंजाब में नकली केजरीवाल घूम रहा है। वो हमारे जैसे वादे तो कर देते हैं, लेकिन पूरे नहीं कर पाते। अब वो मेरी नकल कर रहे हैं मैं पंजाब की जनता से जो वादा कर रहा हूं, वही वादे वो भी दोहरा रहे हैं।

गौरतलब है कि केजरीवाल अपने ‘मिशन पंजाब’ की शुरुआत करने के लिए राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। यहां केजरीवाल मतदाताओं को साधने का प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि पार्टी ने नवंबर की शुरूआत में पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। हालांकि पिछली बार की तरह इस बार भी आप ने सीएम उम्मीदवार का चेहरा साफ नहीं किया है। कुछ लोग इसे आप की मजबूरी मान रहे हैं तो कई लोग इसे पार्टी की चुनावी रणनीति बता रही है।

Published on:
22 Nov 2021 05:32 pm
Also Read
View All