राजनीति

गडकरी बोले: हमें उम्‍मीद नहीं थी कि हम सत्‍ता में आएंगे, इसलिए बड़े-बड़े वादे किए

कांग्रेस अध्‍यक्ष ने नितिन गडकरी के इंटरव्यू पर खुशी जताई है। उन्‍होंने कहा कि सच भी यही है।

2 min read
राहुल ने ट्वीट कर मोदी के मंत्री पर किया तंज, कहा- क्‍या बोल गए गडकरी जी, जनता भी यही सोचती है

नई दिल्‍ली। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक रिएल्‍टी शो में मोदी सरकार के बारे में सच बोलकर सनसनी फैला दी है। उनके इस बयान से मोदी सरकार को घिरती नजर आ रही है। खासकर लोकसभा और पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव से पहले उनका ये बयान पीएम मोदी के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। ऐसा इसलिए कि दोनों चुनाव सिर पर हैं। लेकिन कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर गडकरी की इस बात के लिए तरीफ की है।

इंटरव्यू में गडकरी ने क्‍या कहा?
मोदी सरकार में वरिष्‍ठ और कद्दावर मंत्री नितिन गडकरी ने एक मराठी टीवी चैनल के रिएल्‍टी शो में कहा कि सत्‍ता में आने के लिए साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने लोगों से झूठे वादे किए थे। हमें उम्‍मीद नहीं थी कि हम सत्‍ता में आएंगे। इसलिए हमें सलाह दी गई कि जनता से बड़े-बड़े वादे करो... अब हम सत्‍ता में आ गए हैं, तो लोग हमें हमारे वादे याद दिलाते हैं। लेकिन अब हम मुस्‍काराते हुए आगे बढ़ जाते हैं।

ये भी पढ़ें

फालोअप-एसडीएम जे.पी. चौहान के खिलाफ जॉच के आदेश, एडीएम करेगें जॉच

राहुल के ट्वीट में क्‍या है?
गडकरी के इंटरव्यू पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने लिखा है कि सही फरमाया गडकरी जी, जनता भी यही सोचती है कि सरकार ने लोगों के सपनों और उनके भरोसे को अपने लोभ का शिकार बनाया है।

विरोधियों को मिला हमले का मौका
अब इसी शो की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। शो की क्लिप में गडकरी और बॉलीवुड एक्‍टर नाना पाटेकर चर्चा कर रहे हैं। लेकिन गडकरी की टिप्पणी से विपक्ष को अपने उन आरोपों के सर्मथन के तौर पर पेश करने का मौका मिला है जिसमें कहा जाता है कि मोदी ने सत्ता में आने के लिए झूठे वादे किए थे। अब इसका लाभ विपक्ष मोदी सरकार पर हमला बोलने के लिए इस्‍तेमाल कर सकती है। बता दें कि विपक्ष मोदी सरकार पर लोगों के के एकाउंट में 15 लाख रुपए जमा नहीं कराने को लेकर बार-बार हमलावर रुख अपनाता रहा है। इसके साथ ही कालेधन और भ्रष्‍टाचार को लेकर भी विपक्षी दलों का रुख सख्‍त रहा है।

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी हर महीने 10 साल तक के लिए बुजुर्गों को देगें 10 हजार रुपए
Updated on:
10 Oct 2018 01:03 pm
Published on:
10 Oct 2018 10:50 am
Also Read
View All