राजनीति

Corona को लेकर राहुल गांधी ने Modi Govt को दी सलाह, Vaccine तैयार होने से पहले वितरण पर बने सही नीति

दुनियाभर में Corona Vaccine तैयार करने वाले देशों में शुमार होगा India Congress Leader Rahul Gandhi ने Modi Govt को दी नसीहत कोरोना वैक्सीन बनने से पहले तैयार करें प्रभावी वितरण नीति
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2020, 5:43 PM IST
Rahul Gandhi Advice to Modi Govt on Corona Vaccine
कोरोना वैक्सीन के वितरण को लेकर राहुल गांधी ने दी मोदी सरकार को सलाह

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) का खतरा लगातार बढ़ रहा है। यही वजह है कि देशभर की नजर इस वक्त कोरोना वैक्सीन ( Corona Vaccine ) पर टिकी हुई है। दरअसल भारत भी दुनिया के उन देशों में शामिल है जो कोरोना से निपटने के लिए वैक्सीन तैयार कर रहे हैं। इस बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर एक बार फिर कांग्रेस ( Congress ) नेता और सांसद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने मोदी सरकार ( Modi Govt ) को नसीहत दी है।

राहुल गांधी ने स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day 2020 ) से पूर्व शुक्रवार को ट्वीट कर केंद्र सरकार से इसके लिए एक सही रणनीति बनाने की अपील की है। आपको बता दें कि कोरोना काल में लगातार कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर है। फिर चाहे वो लॉकडाउन लागू करने को लेकर लिया गया निर्णय हो या फिर अनलॉक की नीति।

शुक्रवार को एक बार फिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार को सलाह दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि - भारत कोरोना वायरस वैक्सीन बनाने वाले देशों में एक होगा, ऐसे में एक सही रणनीति की जरूरत है ताकि वैक्सीन की उपलब्धता, कीमत और वितरण पर काम किया जा सके। भारत सरकार को जल्द से जल्द इसपर काम करना चाहिए।

कोरोना वायरस के दौरान मोदी सरकार की नीतियों को लेकर राहुल गांधी लगातार निशाना साध रहे हैं। कोरोना टेस्टिंग से लेकर लॉकडाउन लागू करने और खोलने तक राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर सलाह भी दी और सवाल भी उठाए हैं।

एक बार फिर राहुल ने कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार को कोरोना वैक्सीन को लेकर जल्द से जल्द रणनीति बनाने के लिए भी राहुल ने नसीहत दे डाली है।

आपको बता दें कि देश में इस वक्त भारत बायोटेक के तहत कुल 12 सेंटर पर कोरोना वायरस वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। कुछ जगह पहला फेज पूरा हो गया है और सितंबर के पहले हफ्ते से दूसरा फेज शुरू हो जाएगा।

इसके साथ ही देश में सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से भी बड़ी संख्या में कोरोना वैक्सीन तैयार करने पर काम हो रहा है। हाल में कंपनी की ओर से दावा किया गया था कि वैक्सीन बनने तक इसके 10 करोड़ डोज तैयार हो जाएंगे।

Updated on:
14 Aug 2020, 5:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘अब चुप बैठने का वक्त नहीं, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठानी होगी’, विपक्ष की रैली से पहले कांग्रेस सांसद जेबी माथेर का बड़ा बयान

Ramlila Maidan Rally: ‘शर्म आनी चाहिए कांग्रेस को…’ 1984 सिख हिंसा की बरसी पर रैली को लेकर BJP प्रवक्ता CR केशवन ने साधा निशाना

India ब्लॉक का मॉक संसद खत्म, राहुल गांधी से लेकर किस विपक्षी नेता ने क्या कहा? यहां जानें

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी