राजनीति

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, मंत्रालय भी कहता है नोटबंदी से टूटी किसानों की कमर

कृषि मंत्रालय की नोटबंदी पर आई रिपोर्ट के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एकबार फिर मोदी सरकार के फैसले पर सवाल खड़ा किया है।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2018, 5:28 PM IST
Rahul Gandhi
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, मंत्रालय भी कहता है नोटबंदी से टूटी किसानों की कमर

नई दिल्ली।नोटबंदी के दो साल बाद भी देश में इसे लेकर बहस और राजनीति का सिलसिला जारी है। जहां पूरा विपक्ष इस मसले पर एकजुट होकर सरकार का विरोध करता है, तो केंद्र की मोदी सरकार इसके फायदे गिनाते नहीं थकती। इसी बीच नोटंबदी को आई कृषि मंत्रालय की रिपोर्ट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर निशाना साधा है। राहुल ने कहा कि सरकार के इस गलत फैसले के खिलाफ बोलने वालों का मजाक उड़ाने वालों की सरकार का कृषि मंत्रालय भी मानता है कि नोटबंदी से किसानों की कमर टूटी है। उन्होंने

नोटबंदी से टूटी किसानों की कमर: राहुल गांधी

बुधवार को राहुल ने कहा कि वह शुरु से ही कहते रहे हैं कि नोटबंदी से देश को बेहिसाब नुकसान हुआ है और मोदी के इस फैसले ने किसानों का जीवन नष्ट किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्विटर पर लिखा है कि नोटबंदी ने करोड़ों किसानों का जीवन नष्ट कर दिया हैं। अब उनके पास बीज-खाद खरीदने के लिए पर्याप्त पैसा भी नहीं है, लेकिन आज भी मोदी हमारे किसानों के दुर्भाग्य का मजाक उड़ाते हैं। अब उनका कृषि मंत्रालय भी कहता है, नोटबंदी से टूटी किसानों की कमर।

खरीदारी के लिए किसान के पास नहीं था पैसा: रिपोर्ट

बता दें कि एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कृषि मंत्रालय ने माना है कि नोटबंदी की वजह से लाखों किसान कैश की किल्लत से जूझने लगे थे। उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वे बीज और खाद तक खरीद पाए। मंत्रालय ने संसद की स्थाई समिति को सौपी गई अपनी रिपोर्ट इसका जिक्र किया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 26 करोड़ से भी ज्यादा किसान नकद अर्थव्यवस्था पर आधारित हैं। नवंबर में हुई नोटबंदी की वजह से लाखों किसान रबी की फसल के लिए जरुरी खाद और बीज खरीद ही नहीं सके, क्योंकि उनके पास कैश नहीं था।

Published on: