राजनीति

झारखंड के सिमडेगा में राहुल ने फिर किया ‘न्याय’ को याद, ‘पीएम ने केवल 15-20 लोगों ने लिए किया काम ‘

राहुल गांधी ने एक बार फिर पढ़े 'न्याय' के कसीदे GST से पीएम मोदी ने गरीबों के पॉकेट से पैसे निकाले- राहुल
less than 1 minute read
rahul gandhi
झारखंड के सिमडेगा में राहुल ने फिर किया 'न्याय' को याद, 'पीएम ने केवल 15-20 लोगों ने लिए किया काम '

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) को लेकर सियासी पारा हाई है। बचे हुए तीन चरणों के लिए ताबड़तोड़ प्रचार-प्रसार जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) झारखंड (Jharkhand) पहुंचे। सिमडेगा (Simdega) में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने गांधी ने एक बार फिर 'न्याय' योजना के कसीदे पढ़े। राहुल गांधी ने कहा कि 'न्याय'के पैसे तब तक दिए जाएंगे जब तक उस परिवार की आय 12 हजार रुपये प्रति माह न हो जाए।

राहुल के निशाने पर पीएम मोदी

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में हर साल 5 करोड़ गरीब परिवारों को उनके बैंक अकाउंट में 72 हजार रुपए दिए जाएंगे। उस परिवार को यह पैसा तब तक दिया जाएगा, जब तक उस परिवार की आय 12 हजार रुपये प्रति माह न हो जाए। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने पांच सालों में दो करोड़ रोजगार और 15 लाख रुपए अकाउंट में भेजने का वादा किया था। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने केवल दा 15-20 लोगों के लिए काम किया है। इतना ही नहीं जीएसटी यानी गब्बर सिंह टैक्स के नाम पर पीएम ने गरीबों के पॉकेट से रुपए तक निकाल लिए। गौरतलब है कि यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए नाक की लड़ाई बन चुका है। दोनों ही पार्टियों के नेता एक दूसरे पर जुबानी हमला बोल रहे हैं और दिल्ली की सत्ता के लिए लगातार जद्दोजहद कर रहे हैं।

Updated on:
02 May 2019 02:52 pm
Published on:
02 May 2019 01:50 pm
Also Read
View All
संसद में विपक्ष की 5 बड़ी जीतें, मोदी सरकार के ये प्रस्ताव नहीं हो सके पारित; कांग्रेस ने गिनाईं उपलब्धियां

Rajasthan: ‘लक्खी पदयात्रा की तैयारियों में अव्यवस्था’, अशोक गहलोत बोले- हिंदू धर्म की राजनीति करने वाली BJP का सच आया सामने

‘अमित शाह तुरंत बनना चाहते हैं उपप्रधानमंत्री, लेकिन PM मोदी ने किया इनकार’: संजय राउत का बड़ा दावा

CG Politics News: आदिवासी संस्कृति और अस्मिता को खत्म करना चाहती है भाजपा, पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने लगाए गंभीर आरोप

इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, जानें क्या है मामला