राजनीति

Rahul Gandhi birthday: 50 वर्ष के हुए राहुल गांधी, कांग्रेस बांट रही 50 लाख फूड पैकेट्स और PPE Kits

राहुल गांधी ने जन्मदिन ( Rahul Gandhi birthday ) के मौके पर किसी भी प्रकार का आयोजन ना करने के लिए कहा। भारत-चीन के बीच तनाव ( india-china dispute ) और कोरोना वायरस महामारी ( Coronavirus Pandemic ) के चलते लिया फैसला। पार्टी ( congress party ) पूरे देश में गरीबों को भोजन पैकेट ( food packets ) और कोरोना योद्धाओं को पीपीई किट-मास्क ( PPE kits ) बांटेगी।
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2020, 10:45 AM IST
Rahul Gandhi birthday Congress leader turns 50 today.jpg
Rahul Gandhi birthday Congress leader turns 50 today.jpg

नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi birthday ) आज यानी शुक्रवार को 50 वर्ष के हो गए हैं। हालांकि कोरोना वायरस महामारी ( Coronavirus Pandemic ) और लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प ( india-china dispute ) के दौरान भारतीय सेना के 20 शहीद जवानों के मद्देनजर वह अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं। कांग्रेस ( congress party ) ने इस मौके पर देश भर में कोरोना योद्धाओं को पीपीई किट-मास्क ( PPE kits ) और गरीबों के बीच 50 लाख फूड पैकेट ( food packets ) बांटने करने का फैसला किया है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा गुरुवार को एक जारी एक बयान के मुताबिक, राहुल गांधी ने अपने सहयोगियों को स्पष्ट कर दिया है कि वह सोमवार रात चीनी सेना के साथ संघर्ष में शहीद 20 भारतीय सैनिकों और कोरोना महामारी के चलते लोगों के सामने आने वाली असाधारण कठिनाइयों को देखते हुए अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे।

कांग्रेस पार्टी ने कथित तौर पर अपनी राज्य और जिला इकाइयों से शुक्रवार को किसी भी तरह के जश्न का आयोजन नहीं करने के लिए कहा है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ( KC Venugopal ) ने सिफारिश की है कि पार्टी के सदस्यों को समारोहों से बचना चाहिए और इसके बजाय कोशिश करनी चाहिए और जरूरतमंद लोगों को अधिक सहायता और राहत प्रदान की जाए।

उन्होंने कहा, "केक काटने, नारे लगाने और बैनर लगाने सहित सभी प्रकार के समारोहों को जमीनी स्तर तक टाला जाना चाहिए। देश भर के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मौन धारण करना चाहिए और सैनिकों के सम्मान में दो मिनट की प्रार्थना करनी चाहिए।" वेणुगोपाल ने इस कठिन समय के दौरान लोगों के दुख-दर्द कम करने के लिए गरीबों के लिए सामुदायिक रसोई चलाने की वकालत की।

कांग्रेस का छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया शुक्रवार को पूरे देश में रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। इस बीच युवा कांग्रेस कोरोना NYAY किट को लोगों के बीच वितरित करेगा। इस संबंध में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमरीश रंजन पांडे ने कहा, "राहुल गांधी का विचार है कि इस मुश्किल वक्त में गरीब लोगों की मदद और हमारे बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाए।"

राहुल गांधी के 50वें जन्मदिन के अवसर पर युवा कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई शुक्रवार से 'सेवा सप्ताह' आयोजित करेगी। युवा कांग्रेस के महाराष्ट्र अध्यक्ष सत्यजीत ताम्बे ने कहा कि 'सेवा सप्ताह' के रूप में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आए गरीबों और प्रवासियों के लिए कल्याणकारी गतिविधियों को अंजाम देंगे।

Updated on:
19 Jun 2020, 10:45 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Exclusive Interview: दौसा जिला प्रमुख बनते ही एक्शन मोड में बीना बैरवा, बोलीं- अवैध शराब ठेकों को करवाऊंगी बंद

कौन हैं हनुमान बेनीवाल के खास RLP नेता पांचाराम? 2 बार विधानसभा चुनाव हारे, अब बने नागौर जिला प्रमुख

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती; बैठक छोड़ मिलने पहुंची सुप्रिया सुले बोलीं- ‘बाबा बात नहीं मानते’

लोकसभा चुनाव की तर्ज पर फिर ‘संविधान बचाओ’ की सियासी रणनीति, क्या बीजेपी को घेरने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया नया प्लान?

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव: निकिता डूडी से हार के बाद भी सरिता चौहान के तेवर बरकरार, पार्टी से निकाले जाने पर दिया बड़ा बयान