राजनीति

वायनाड रैली भगदड़: राहुल गांधी ने घायल पत्रकार को एम्बुलेंस तक पहुंचाया, प्रियंका ने पकड़े जूते

वायनाड से राहुल गांधी ने दाखिल किया नामांकन राहुल गांधी के रोड शो में मची भगदड़ भगदड़ में तीन पत्रकार हुए घायल
less than 1 minute read
rahul-priyanka
वायनाड रैली भगदड़: राहुल गांधी ने घायल पत्रकार को एम्बुलेंस तक पहुंचाया, प्रियंका ने पकड़े जूते

नई दिल्ली। वायनाड से आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन दाखिल करने बाद हुए रोड शोे में भगदड़ मच गई। भगदड़ में तीन पत्रकार घायल हो गए, जिनमें से एक को राहुल गांधी ने खुद एम्बुलेंस तक पहुंचाया। इस दौरान राहुल के साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं। वह पत्रकार के जूते पकड़े हुए थीं। बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर आज राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से अपना नामांकन दाखिल किया।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष के नामांकन दाखिल करने के बाद रोड़ शो किया गया । इस दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, के. कुनहलिकुट्टी और एम. रामचंद्रन समेत बड़े दिग्गज मौजूद रहे। वहीं, राहुल के रोड शो के दौरान अचानक अफरातफरी मच गई। इस अफरातफरी में तीन पत्रकार घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Updated on:
04 Apr 2019 06:27 pm
Published on:
04 Apr 2019 06:20 pm