
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान हो चुका है। आने वाले 23 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान होना है। तीसरे चरण की वोटिंग के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। लेकिन इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामंकन से जुड़ा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। एक निर्दलीय उम्मीदवार ध्रुव लाल के बाद अब वायनाड से एनडीए उम्मीदवार ने राहुल गांधी के नामंकन पर सवाल खड़े करते हुए केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी से उसकी जांच की मांग की है।
बता दें कि टी. वेल्लप्पल्ली ने अपने वकिल के माध्यम से केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी को राहुल गांधी के नामांकन की समीक्षा के लिए पत्र दिखा है। पत्र में शिकायत करते हुए उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी देश के साथ विदेशी पासपोर्ट भी रखते हैं। लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी वायनाड में नामांकन करते हुए दायर हलफनामें में नहीं दी है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक निर्दलीय उम्मीदवार ध्रुव लाल ने राहुल गांधी के नामांकन पर सवाल खड़े की थे। ध्रव लाल ने राहुल के नामंकन संबंधी जानकारियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ध्रुव के वकील रवि प्रकाश ने कहा कि राहुल गांधी ब्रिटेन की एक कंपनी से जुड़े हुए हैं। इस कंपनी के पास मौजूद सूचना में कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से दी गई जानकारी उन्होंने खुद को ब्रिटेन का नागरिक बताया है।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिएDownload patrika Hindi News App