
नई दिल्ली: बिहार में मुजफ्फरपुर और उत्तर प्रदेश के देवरिया में बच्चियों से दुष्कर्म मामले पर सियासी घमासान जारी है। विपक्ष लगातार सत्तापक्ष पर बेटियों को सुरक्षा देने में कोताही बरतने का आरोप लगा रहा है। इस सिलसिले में मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि देश की महिलाओं में डर का माहौल। चार साल में महिलाओं के खिलाफ भय का माहौल बना हुआ हैय़ पीएम महिलाओं के बारे में कुछ नहीं बोलते सिर्फ बुलेट ट्रेन पर बोलेत हैं। बिहार में बच्चियों से रेप हुआ पीएम एक शब्द नहीं बोले । पीएम कहते हैं बेटी बचाओ बेटी पढाओ लेकिन ये कभी नहीं बोला कि किससे बचाना है।राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा विधायकों से बेटी को बचाना है। आरएसएस के दरवाजे महिलाओं के लिए बंद काबिल महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ाएंगे
कांग्रेस लाएगी महिला आरक्षण बिल
महिला अधिकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी महिला आरक्षण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज तक महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी की चुप्पी नहीं टूटी है। कांग्रेस महिला आरक्षण बिल पर साथ देने को तैयार है। अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो तत्काल बिल पास कराएगी।
जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल हुए राहुल गांधी
गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड को लेकर पिछले दिनों आरजेडी ने दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया। जंतर मंतर पर आयोजित इस प्रदर्शन में विपक्ष की कई पार्टियां एकजुट होकर बिहार सरकार और बीजेपी पर हमला बोला। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि देश मे भय का माहौल बना हुआ है। कमजोर को खुलेआम दबाया जा रहा है। राहुल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुजफ्फरपुर में बालिका आश्रय गृह में दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।