राजनीति

पीएम मोदी पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा- बहुत हुआ खिलाड़ियों को फोन कर वीडियो बनाना, अब दें इनाम

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने खेल बजट में कटौती और ओलंपिक विजेता खिलाड़ियों के इनाम की राशि का जिक्र करते इंस्टाग्राम पोस्ट किया। उन्होंने लिखा ‘‘खिलाड़ियों को बधाई के साथ-साथ उनका हक़ भी मिलना चाहिए, ना कि खेल बजट में कटौती। फ़ोन कॉल का वीडियो बहुत हुआ, अब इनाम की राशि भी दो!’’
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Aug 2021, 8:09 PM IST
rahul_gandhi.png
Rahul Gandhi Targeted PM Modi, Said - Enough To Call Players, Now Give Reward

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर लगातार हमलावर रहने वाले कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से निशाना साधा है। टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेता खिलाड़ियों से फोन पर पीएम मोदी के बात करने को लेकर राहुल ने कटाक्ष किया है। राहुल गांधी ने कहा कि ओलंपिक में मेडल विजेता खिलाड़ियों से फोन कॉल करने का वीडिया बहुत हो गया अब सभी खिलाड़ियों को इनाम देने का समय है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने खेल बजट में कटौती और ओलंपिक विजेता खिलाड़ियों के इनाम की राशि का जिक्र करते इंस्टाग्राम पोस्ट किया। उन्होंने लिखा ‘‘खिलाड़ियों को बधाई के साथ-साथ उनका हक़ भी मिलना चाहिए, ना कि खेल बजट में कटौती। फ़ोन कॉल का वीडियो बहुत हुआ, अब इनाम की राशि भी दो!’’ राहुल ने कुछ खबरों का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है, जिनमें लिखा गया है कि हरियाणा में अतीत में कई ओलंपिक विजेताओं के लिए इनाम की घोषणा की गई, लेकिन उन्हें दिया नहीं गया।

बता दें कि ट्विटर पर लगातार मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर राहुल गांधी का अकाउंट अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिया गया है। यही कारण है कि राहुल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

Updated on:
9 Aug 2021, 8:09 PM IST
Published on: