गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले गरीब परिवारों को उज्जवला योजना के तहत फ्री में LPG कनेक्शन दी जाती है। अब उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत लाभार्थी को गैस कनेक्शन के साथ-साथ स्टोव और पहली बार भरा हुआ सिलेंडर भी मुफ्त में मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, उज्ज्वला 2.0 के अंतर्गत 800 रुपए से अधिक की कीमत वाला सिलेंडर और एक स्टोव मुफ्त में दिया जाएगा।