राजनीति

चुनाव नतीजों से पहले राहुल गांधी ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई, इन मुद्दों पर होगा मंथन

चुनाव नतीजों से पहले विपक्षी नेताओं के मिलने का सिलसिला शुरू कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 22 मई को महासचिवों और प्रभारियों से करेंगे मुलाकात 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे
2 min read
Rahul gandhi
चुनाव नतीजों से पहले राहुल गांधी ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई, इन मुद्दों पर होगा मंथन

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Loksabha Election ) के नतीजों से पहले विपक्षी दलों के नेताओं के मिलने का सिलसिला जारी है। विपक्षी नेता लगातार बैठकें कर रहे हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 22 मई को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। राहुल गांधी कांग्रेस महासचिवों और प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने की रणनीति पर बातचीत कर सकते हैं।

23 मई को मोदी सरकार की एक्सपाइरी डेट खत्म

पत्रिका डॉट कॉम से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी ने कहा कि मौजूदा सरकार की गलत नीति और नियत से देश गुस्से में है। पांच सालों से लोगों को सिर्फ ठगा गया। देश को आर्थिक और समाजिक रूप से नुकसान पहुंचाया गया है। 23 मई को मोदी सरकार की एक्सपाइरी डेट खत्म हो जाएगी। कांग्रेस के नेतृत्व में केंद्र में यूपीए की सरकार बनने जा रही है।

राहुल गांधी से मिले चंद्रबाबू नायडू

गौरतलब है कि चुनाव परिणामों से पहले राहुल गांधी गैर यूपीए दलों के नेताओं से भी मुलाकात कर रहे हैं। शनिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की । इस मुलाकात के दौरान एनसीपी चीफ शरद पवार भी वहां मौजूद रहे। हालांकि इस मुलाकात के बाद किसी तरह का बयान सामने नहीं आया। चंद्रबाबू नायडू पिछले दिनों दिल्ली आए थे। उस वक्त भी उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। बता दें कि रविवार को 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान है। 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।

Updated on:
19 May 2019 10:53 am
Published on:
18 May 2019 06:19 pm
Also Read
View All
Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

PM मोदी की तस्वीर हटाने के विवाद पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए था

विहिप के गरबा-दांडिया नियमों पर संजय राउत भड़के, कहा- स्वतंत्रता में उनका भी योगदान; भाजपा ने चेताया

स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद नेहा बोरा की आई प्रतिक्रिया, बोलीं- आज निशु को निशाना बनाया, कल आपके बच्चों की बारी हो सकती है

शिंदे गुट के नेता की गुंडागर्दी! अस्पताल कर्मचारी को पीटा, घायल ‘गोविंदा’ के बिल को लेकर हुआ था विवाद