केजरीवाल का समर्थन करते हुए AAP प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद केजरीवाल पर अब तक 6 बार हमले हो चुके है। इन घटनाओं पर केन्द्र सरकार की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया। अब हमें दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है। हालांकि, केजरीवाल के इस आरोप पर बीजेपी की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है। लेकिन, केजरीवाल के इस दावे से हड़कंप मचा हुआ है।