राजनीति

राज बब्बर का पीएम मोदी पर वारः कुछ लोग वाराणसी का नाम कर रहे हैं और कुछ जुमलेबाजी

राज बब्बर ने मोदी सरकार को घोटालों की सरकार बताते हुए कहा कि सरकार माल्या और नीरव मोदी को बचाने में लगी हुई है।
2 min read
Feature image

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। राज बब्बर ने केंद्र की मोदी सरकार को घोटालों की सरकार बताया है। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। जनता अब इनके झांसे में नहीं आने वाली, क्योंकि जनता अब सब जान चुकी है। बता दें कि यह बाते रविवार को वाराणसी पहुंचे राजब्बर ने मीडिया से मुखातिब होते समय कहीं।

मोदी सरकार घोटालों की सरकार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि विजय माल्या से लेकर नीरव मोदी द्वारा किए गए बड़े बैंक घोटाले को सरकार ढकने की कोशिश में लगी हुई है, लेकिन यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा। सारी सच्चाई परत दर परत जनता के सामने आने लगी है। उन्होंने का कि मोदी सरकार ने जितने भी वादे किए थे सारे खोखले साबित हुए हैं।

युवाओं को कब मिलेगा रोजगार
मीडिया से बात करते हुए राज बब्बर ने कहा कि मोदी सरकार में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। सत्ता में आने के लिए 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जो वादे किए थे सब झूठे साबित हुए हैं। लोगों को अब लगने लगा है कि उनके साथ छल हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी का ग्राफ बढ़ा है। राज बब्बर ने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल करते हुए पूछा कि उन्होंने हर साल एक करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वायदा किया यह बातें अब तक क्यों पूरी नहीं हुईं?

पीएम मोदी पर राज बब्बर का कटाक्ष
वहीं, राष्ट्रमंडल खेल में गोल्ड मेडल जीत कर वाराणसी का नाम करने वाली पूनम यादव की तारीफ करते हुए राज बब्बर ने कहा, 'पूनम ने काशी सहित देश और प्रदेश सबका नाम बढ़ाया है।' इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'पूनम यादव ने अभाव में रहते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। बनारस का नाम ऊंचा किया है, लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो मां गंगा का नाम लेकर यहां आए और उनकी पार्टी के लोग घटिया मानसिकता दिखा रहे हैं।'

Published on:
09 Apr 2018 08:41 am
Also Read
View All
Jairam Ramesh on NEET Row: जयराम रमेश का मोदी सरकार पर हमला, शिक्षा सचिव की नियुक्ति से लेकर CBI की क्लीन चिट तक उठाए सवाल

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल समाप्त करने पर विपक्षी नेताओं की आई प्रतिक्रिया, जानें किसने क्या कहा?

‘3 महीने में जांच-फैसला, 10 साल की जेल और 10 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान; पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल में क्या-क्या है प्रावधान

CJP Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार ने मांगा शनिवार तक का समय, बातचीत जारी

CJP Protest: मोदी सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी ने प्रदर्शनकारियों से की अपील, कहा- भड़काऊ नारे ना लगाए