राजनीति

Rajasthan political crisis ने ली एक और नेता की बलि, Sanjay Jha को Congress ने किया निलंबित

Rajasthan political crisis ने Sachin Pilot के बाद अब एक और कांग्रेस नेता की कुर्बानी ले ली Congress ने वरिष्ठ नेता व पार्टी के स्पीकर रह चुके Sanjay Jha को पार्टी से निलंबित कर दिया
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2020, 11:17 PM IST
Rajasthan political crisis ने ली एक और नेता की बलि, Sanjay Jha को Congress ने किया निलंबित
Rajasthan political crisis ने ली एक और नेता की बलि, Sanjay Jha को Congress ने किया निलंबित

नई दिल्ली। पिछले दो-तीन दिनों से चल रहे राजस्थान सियासी संकट ( Rajasthan political crisis ) ने सचिन पायलट ( Sachin Pilot ) के बाद अब एक और कांग्रेस नेता ( Congress leader ) की कुर्बानी ले ली है। कांग्रेस ने मंगवार को वरिष्ठ नेता व पार्टी के स्पीकर रह चुके संजय झा ( Congress Leader Sanjay Jha ) को पार्टी से निलंबित कर दिया। संजय झा ( Sanjay Jha ) पर पार्टी विरोधी गतिविधियों ( Anti party activities ) में शामिल होने के कारण अनुशानात्मक कार्रवाई ( Disciplinary action) की गई है। जिसके चलते कांग्रेस हाईकमान ( Congress high command ) ने उनको पार्टी की सदस्यता से भी निलंबित कर दिया। आपको बता दें कि राजस्‍थान के सियासी संकट के बीच संजय झा ने पार्टी नेतृत्व को कोई सुझाव दिया था।

राजस्थान सियासी संकट के बीच संजय ने सचिन पायलट की पैरवी की थी। संजय झा ने कहा कि वह पूरी तरह से सचिन पायलट के साथ हैं। उन्होंने कहा कि यह सच ही कि 2013 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत थे। तब भाजपा को 163 और कांग्रेस को 21 सीट मिली। जबकि 2018 में भाजपा को 73 और कांग्रेस को 100 सीट ...। महाराष्‍ट्र कांग्रेस ने मंगलवार को ट्वीट कर संजय झा के सस्पेंशन की जानकारी दी। आपको बता दें कि राजस्थान संकट के बीच संजय झा ने कांग्रेस नेतृत्व को सुझाव दिया था कि सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। उन्‍होंने आगे कहा था कि अशोक गहलोत तीन बार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ऐसे में उनको उन राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी जाए, जहां कांग्रेस की स्थिति कमजोर बनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस के लिए नया अध्यक्ष चुने जाने की भी बात कही थी।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब संजय झा ने कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाया हो। पिछले महीने उनकी ऐसी टिप्पणी पर उनको पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटा दिया गया था। इस बारे में पार्टी ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संजय झा को तत्काल प्रवक्ता पद से हटाने की मंजूरी दी थी। जिसके बाद उनकी जगह अभिषेक दत्त और साधना भारती को नियुक्त किया गया था।

Updated on:
14 Jul 2020, 11:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Exclusive Interview: दौसा जिला प्रमुख बनते ही एक्शन मोड में बीना बैरवा, बोलीं- अवैध शराब ठेकों को करवाऊंगी बंद

कौन हैं हनुमान बेनीवाल के खास RLP नेता पांचाराम? 2 बार विधानसभा चुनाव हारे, अब बने नागौर जिला प्रमुख

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती; बैठक छोड़ मिलने पहुंची सुप्रिया सुले बोलीं- ‘बाबा बात नहीं मानते’

लोकसभा चुनाव की तर्ज पर फिर ‘संविधान बचाओ’ की सियासी रणनीति, क्या बीजेपी को घेरने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया नया प्लान?

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव: निकिता डूडी से हार के बाद भी सरिता चौहान के तेवर बरकरार, पार्टी से निकाले जाने पर दिया बड़ा बयान