राजनीति

रफाल डील : कांग्रेस के आरोप पर भाजपा का पलटवार, रविशंकर प्रसाद बोले- गांधी परिवार भ्रष्टाचार की जननी

रफाल डील को लेकर विपक्ष के आरोप पर मोदी सरकार ने करारा जावब दिया है।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2018, 6:36 PM IST
rafale deal
रफाल डील : कांग्रेस के आरोप पर भाजपा का पलटवार, रविशंकर प्रसाद बोले- गांधी परिवार भ्रष्टाचार की जननी

नई दिल्ली: रफाल डील पर सरकार और विपक्ष के बीच तकरार जारी है। राहुल गांधी के आरोप पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी का बयान पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना है। उन्हें समझना चाहिए कि कंपनी के फैसले में सरकार नहीं आती है। राहुल का बयान झूठ है। उन्होंने कहा कि राहुल अपने ही बयान से खुद के ऊपर कालिख पोत ली। रविशंकर प्रसाद ने गांधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि सबको मालूम है कोयला घोटाले में कहां पर्ची कटती थी। गांधी परिवार भ्रष्टाचार की जननी है गांधी परिवार हर घोटाले में शामिल रहा और आज बेवजह का आरोप लगा रहा है।

राहुल गांधी में क्वालिटी नहीं

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी की ओर से पीएम मोदी के चोर कहने वाले पर तंज कसते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में किसी भी पार्टी अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। हम राहुल गांधी से कुछ और उम्मीद नहीं कर सकते हैं। उनके पास कोई गुणवत्ता या क्षमता नहीं है, वह अपने परिवार के कारण वहां हैं।

कांग्रेस ने रविशंकर प्रसाद पर साधा निशाना

वहीं रविशंकर प्रसाद के बयान पर कांग्रेस ने बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सरकार राहुल गांधी के सवाल का जवाब दें। झूठी कहानियां गिनाना बंद करें। कांग्रेस ने कहा कि ओलांद अपने बयान पर कायम हैं। फ्रांस से कोई डील नहीं हुई। अगर डील हुई तो दस्तावेज खुलासा करें। सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानसेवक अंबानी की सेवा कर रहे हैं ।

राहुल गांधी ने पीएम पर कसा तंज

दरअसल रफाल मुद्दे को लेकर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के कथित बयान आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। राहुल गांधी ने कहा कि ओलांद के बयान पर पीएम मोदी इसपर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। पीएम इस पर जवाब क्यों नहीं देते । राहुल ने कहा कि पीएम मोदी की चुप्पी से मैं हैरान हूं। राहुल ने कहा कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद ने कहा कि अंबानी को चुनने में फ्रांस का कोई रोल नहीं है। यहां तक कि उन्होंने पीएम मोदी को चोर तक कहा। राहुल के मुताबिक रफाल डील में प्राइस को लेकर कोई सीक्रेट डील नहीं हुई है। रक्षा मंत्री ने नहीं बल्कि खुद पीएम मोदी ने रफाल डील किया। इनके कहने पर अनिल अंबानी की कंपनी को ठेका मिला। पीएम मोदी ने अंबानी को 30 हजार करोड़ का तोहफा दिया।

Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए