18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रफाल डील: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा वार, पीएम ने अंबानी को 30 हजार करोड़ का तोहफा दिया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है।

2 min read
Google source verification
rahul gandhi

रफाल विमान डील: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा वार, पीएम की चुप्पी से हैरान हूं

नई दिल्ली: रफाल मुद्दे को लेकर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के कथित बयान पर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है। राहुल गांधी ने कहा कि ओलांद का बयान सच है या नहीं यह तो बाद की बात है। लेकिन पीएम मोदी इसपर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। पीएम इस पर जवाब क्यों नहीं देते । राहुल ने कहा कि पीएम मोदी की चुप्पी से मैं हैरान हूं। राहुल ने कहा कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद ने कहा कि अंबानी को चुनने में फ्रांस का कोई रोल नहीं है। यहां तक कि उन्होंने पीएम मोदी को चोर तक कहा। राहुल के मुताबिक रफाल डील में प्राइस को लेकर कोई सिक्रेट डील नहीं हुई है। रक्षा मंत्री ने नहीं बल्कि खुद पीएम मोदी ने रफाल डील किया। इनके कहने पर अनिल अंबानी की कंपनी को ठेका मिला। पीएम मोदी ने अंबानी को 30 हजार करोड़ का तोहफा दिया। यूपीए शासन में एक रफाल की कीमत 526 करोड़ रुपए था।

पीएम मोदी पर संगीन आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रफाल डील को लेकर पीएम पर गंभीर और संगीन आरोप लगाए। राहुल ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश का चौकीदार चोर है। इस बात को फ्रांस के पूर्व राष्ट्पति ओलांद भी कह चुके हैं।

रक्षामंत्री पर भी राहुल ने साधा निशाना

राहुल गांधी ने रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण पर भी तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने पहले कहा था कि समय आने पर रफाल की कीमत का खुलासा किया जाएगा। लेकिन अब कीमत का खुलासा नहीं करना चाहते इससे साफ है कि रफाल डील में सबकुछ ठीक नहीं हुआ।

राहुल पहले भी बोल चुके हैं हमला

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर के जरिए रफाल विमान सौदे पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के कथित बयान को लेकर पीएम मोदी और उद्योपति अनिल अंबानी पर जमकर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने रफाल सौदे पर ट्वीट कर कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति अनिल अंबानी ने संयुक्त रूप से रक्षा बलों पर 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपये की 'सर्जिकल स्ट्राइक' की है। प्रधानमंत्री मोदी आपने हमारे जवानों की शहादत का अपमान किया, आपने भारत की आत्मा से धोखा किया है।'