विपक्षी दलों ने इस रिपोर्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने हमले और तेज कर दिए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया, 'प्रधानमंत्री ने बंद कमरे में रफाल सौदे को लेकर बातचीत की और इसे बदलवाया। बहरहाल चुनावी साल है ऐसे में विपक्ष लगातार इस मसले को लेकर मोदी सरकार पर दबाव बनाए हुए हैं। खास तौर पर कांग्रेस ने सियासी गलियारों में रफाल को लेकर जमकर बवाल किया हुआ है, ऐसे में समय रहते इस मुद्दे पर मोदी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई। विधानसभा चुनावों से लेकर लोकसभा चुनाव 2019 तक भाजपा के लिए ये सौदा हार का सौदा साबित हो सकता है।