पिछलें दो चुनावों में 23 व 24 टिकट का औसत
कांग्रेस ने साल 2008 के विधानसभा चुनाव में 23 और 2013 के विधानसभा चुनाव में 24 महिलाओं को टिकट दिया था। साल 2008 में 23 में से 13 महिला प्रत्याशी विधायक बनी थीं। 2008 में परमनवदीप सिंह, रीटा चौधरी, गंगादेवी, जाहिदा, ममता भूपेश, जकिया, नसीम अख्तर, मंजू मेघवाल, बीना काक, गंगादेवी गरासिया, सज्जन कटारा, कांता गरासिया और निर्मला गरासिया विधायक चुनी गई थीं जबकि वर्ष 2013 में सिर्फ शंकुतला रावत विजयी रही थीं, बाकी सभी 23 प्रत्याशी चुनाव हार गई थीं।