सरकार का कहना है कि यूपीए सरकार के दौरान केवल सिर्फ विमान का सौदा हुआ था जबकि स्पेयर पार्ट्स, हैंगर्स, ट्रेनिंग सिम्युलेटर्स, मिसाइल या हथियार खरीदने जैसी कोई बात समझौते में शामिल नहीं थी।राफेल के साथ फ्रांस मेटिओर और स्कैल्प मिसाइलें भी भारत को देगा। ये दोनों दुनिया की सबसे मारक मिसाइलों में शुमार के जाती हैं। सरकार का पक्ष है कि वर्तमान समझौता भारत सरकार की 'मेक इन इंडिया' पहल का समर्थन करता है। सौदे में ऑफ़सेट प्रस्ताव में परिष्कृत डिजाइन तकनीक के हस्तांतरण का प्रावधान भी शामिल है। यह इस समझौते का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। इसके मुताबिक, फ्रांस इस सौदे की कुल राशि का करीब आधा भारत में रक्षा उपकरणों और इससे संबंधित चीजों में निवेश करेगा।