
पटना। आम चुनाव करीब है और राजनीतिक दलों में सियासी संग्राम शुरु हो गया है। लेकिन बिहार में एनडीए के अंदर ही नेताओं के बीच अपनी सीट पक्की करने की दावेदारी को लेकर जंग शुरु हो गया है। दरअसल बिहार में सीट बंटवारे का फैसला एनडीए में हो चुका है लेकिन कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा इसपर फैसला होना बाकी है। अब इसी को लेकर भाजपा, जेडीयू और लोकजन शक्ति पार्टी में खींचातानी होने लगी है। भाजपा के कई दिग्गज नेता अपनी सीट पक्की करने के लिए दावेदारी पेश कर दी है।
पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद लड़ेंगे चुनाव
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो केद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पटना साहिब से चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने अपनी दावेदारी भी पेश कर दी है। बता दें कि मौजूदा समय में इस सीट से भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा सासंद हैं। लेकिन अब पार्टी के प्रति उनके विरोधी रवैये के कारण आलाकमान इस सीट से रविशंकर प्रसाद को चुनाव लड़वाना चाहते हैं।इसके अलावा इस सीट पर भाजपा सांसद आरके सिन्हा के बेटे ऋतुराज सिन्हा भी अपनी दावेदारी ठोंक रहे हैं। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी अलाकमान किसकी दावेदारी पर मुहर लगाती है।
बक्सर की बजाय भागलपुर से चुनाव लड़ सकते हैं चौबे
आपको बता दें कि अभी हाल ही में भाजपा आलकमान ने अपने सांसदों की रिपोर्ट कार्ड मांगी थी। जिसके आधार पर उनकी दावेदारी पर मुहर लगाई जा सकेगी। अब बक्सर से मौजूदा सांसद अश्विनी कुमार चौबे की टिकट कट सकती है। पार्टी उनके खराब प्रदर्शन से नाराज है और उन्हें अब बक्सर की बजाय भागलपुर से चुनाव लड़वा सकती है। भागलपुर अश्विनी चौबे का गृह क्षेत्र है। वहीं बक्सर सीट से इस बार सुखदा पांडे को टिकट दे सकती है। बता दें कि यह सीट ब्राह्मण बाहुल्य सीट है, जिसका फायदा पार्टी उठाना चाहती है। मालूम हो कि बीते लोकसभा चुनाव में भागलपुर से शाहनवाज हुसैन को भाजपा ने टिकट दी थी लेकिन वे हार गए थे। इस बार शाहनवाज हुसैन को पार्टी किशनगंज से टिकट दे सकती है।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.