राजनीति

तीनों कृषि कानून वापसः राहुल, ममता, केजरीवाल समेत कई नेताओं का पहला रिएक्शन, जानिए क्या बोले हरियाणा के मंत्री अनिल विज

Repeal Farm Law तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने के केंद्र सरकार के ऐलान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस कानून का सबसे ज्यादा विरोध करने वाली राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और अरविंद केजरीवाल तक तमाम राजनेताओं का पहला रिएक्शन सामने आया है।
3 min read
• •
Updated: 19 Nov 2021, 11:27 AM IST
504.jpg

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने शुक्रवार सुबह देश के नाम संबोधन में बड़ा ऐलान किया। किसान आंदोलन ( Kisan Andolan ) के आगे झुकते हुए केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून ( New Farm Law ) वापस लेगी। आगामी संसद सत्र में इससे जुड़ी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। करीब एक साल से चल रहे किसान आंदोलन के बीच केंद्र इस फैसले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गईं।

दरअसल पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस ऐलान को काफी अहम माना जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, शिवसेना सांसद संजय राउत और हरियाणा के मंत्री अनिल विज की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

राहुल गांधी ने अन्याय के खिलाफ जीत बताया
कृषि कानून वापस लिए जाने का सबसे ज्यादा विरोध कोई राजनीतिक पार्टी कर रही थी तो वो थी कांग्रेस। राहुल गांधी लगातार तीनों कृषि कानूनों को काला कानून बताकर इसके किसानों के साथ अन्याय बता रहे थे।
अब पीएम मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा- देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सर झुका दिया। अन्याय के खिलाफ ये जीत मुबारक हो! जय हिंद, जय हिंद का किसान!

कैप्टन ने बताया गुरु पर्व का तोहफा
केंद्र के तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने के फैसले पर पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट किया कि गुरु नानक जयंती के पवित्र अवसर पर हर पंजाबी की मांगों को मानने और तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। मुझे विश्वास है कि केंद्र सरकार किसानी के विकास के लिए मिलकर काम करती रहेगी।

केजरीवाल ने देश के किसानों को किया नमन
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजन अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा- आज प्रकाश दिवस के दिन कितनी बड़ी ख़ुशख़बरी मिली। तीनों क़ानून रद्द। 700 से ज़्यादा किसान शहीद हो गए। उनकी शहादत अमर रहेगी। आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी कि किस तरह इस देश के किसानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर किसानी और किसानों को बचाया था। मेरे देश के किसानों को मेरा नमन।

अपने घर जाएं किसान
तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया है। इस पर सभी सभी किसान संगठनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करना चाहिए। उन्होंने किसानों से अपने धरने तुरंत उठाकर घरों को जाने की सलाह दी। विज ने कहा कि किसानों को घर जाकर अपने नियमित कामों में लगना चाहिए।

भाजपा को हुआ किसानों की ताकत का अंदाजा
शिवसेा सांसद संजय राउत ने भी मोदी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि, किसानों की ताकत का अंदाजा भाजपा को आ चुका है, अभी कुछ दिनों पहले देश में हुये उपचुनाव में हार और आगे पंजाब युपी चुनाव में भी यह हाल न हो जाये इस डर से कृषी कानुन वापस लिये गये..??

ममता बनर्जी ने किसानों को दी बधाई
टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा- हर एक किसान को मेरी हार्दिक बधाई, जिसने अथक संघर्ष किया और उस क्रूरता से विचलित नहीं हुए, जिसके साथ भाजपा का इलाज किया। यह आपकी जीत है!
इस लड़ाई में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

Published on:
Also Read
View All
CEC ज्ञानेश कुमार का ‘प्रतीकात्मक महाभियोग’, मॉक संसद में महुआ मोइत्रा ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को घेरा

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात