राजनीति

घायल बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की तस्वीर पर RJD का तंज, सिर में चोट तो यूरोलॉजी में भर्ती क्यों?

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर लगी पाबंदियों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बीजेपी सांसद मनोज तिवारी घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया था, तिवारी की तस्वीर साझा करते हुए आरजेडी ने दावा किया है कि उनके साथ जो डॉक्टर खड़े हैं वो यूरोलॉजिस्ट हैं

2 min read
Oct 13, 2021

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ( Delhi Government ) की ओर से छठ पूजा पर लगाई गई पाबंदियों के खिलाफ प्रदर्शन में घायल हुए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ( Manoj Tiwari ) को लेकर राजनीति गर्मा गई है। राष्ट्रीय जनता दल ने तिवारी के भर्ती होने पर तंज कसा है। प्रदर्शन के दौरान मनोज तिवारी के सिर में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। मनोज तिवारी के भर्ती होने की तस्वीरें भी सामने आईं।

इन्हीं तस्वीरों पर आरेजडी ने तंज कसा है। आरजेडी ने सवाल किया है कि जब सिर में चोट लगी थी, तो यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में क्यों भर्ती किया गया?

राष्ट्रीय जनता दल ( RJD ) ने एक तस्वीर शेयर कर दावा किया है कि मनोज तिवारी यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में भर्ती हैं। इतना ही नहीं, आरजेडी ने सवाल भी किया है कि जब मनोज तिवारी को सिर में चोट लगी थी तो वो यूरोलॉजी में एडमिट क्यों हुए?

आरजेडी नेता ने तस्वीर शेयर की है, जिसमें मनोज तिवारी बेड पर लेटे हैं और बगल में डॉक्टर खड़े हैं। राजद का दावा है कि ये डॉक्टर अनूप कुमार हैं जो यूरोलॉजी यानी मूत्र विज्ञान विभाग के प्रमुख हैं। ऐसे में तिवारी के भर्ती होने की पीछे आरजेडी ने कुछ और वजह की ओर इशारा किया है।

बता दें कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद मनोज तिवारी ने भी एक वीडियो जारी किया था। उन्होंने अपने ठीक होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वो अब खतरे से बाहर हैं।

उनका सीटी स्कैन भी किया गया था। साथ ही मनोज तिवारी ने अपील करते हुए ये भी कहा था कि लोग अपना धैर्य बनाए रखें और किसी तरह की अफवाहें न फैलाएं।

Published on:
13 Oct 2021 02:32 pm
Also Read
View All