Bihar Assembly Election तेजस्वी यादव का सीएम नीतीश पर हमला हमारे बहाने पीएम मोदी पर निशाना साध रहे मुख्यमंत्री महिलाओं का भी अपमान कर रहे सीएम
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly Polls ) के पहले चरण के मतदान से पहले नेताओं के बीच एक बार जुबानी जंग तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। चुनावी रैली को संबोधित करने से पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार हमारे बहाने पीएम मोदी पर निशाना साध रेह हैं। क्योंकि पीएम मोदी भी 6-7 भाई-बहन हैं।
दरअसल नीतीश कुमार ने लालू और राबड़ी यादव के 8-9 बच्चों को लेकर बयान दिया था। इस बयान के पलटवार में तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ना सिर्फ मेरी मां का अपमान किया है, बल्कि हमारे बहाने पीएम मोदी पर ही निशाना साधा है।
तेजस्वी ने कहा कि वो मेरी मां के साथ-साथ सारी महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। पीएम मोदी भी 6-7 भाई-बहन हैं। तो वो हमारे बहाने पीएम को निशाना बनाते हुए उनका अपमान कर रहे हैं।
इस तरह की भाषा का उपयोग करना एक सीएम को कतई शोभा नहीं देता। उन्हें महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर बोलना चाहिए।