राजनीति

आरजेडी सांसद मनोज झा बोले – नीतीश कुमार को सीएम बनाना जनादेश का अपमान

इस बार बिहार में जेडीयू तीसरे नंबर की पार्टी। बेहतर विकल्प को मिले सरकार बनाने का मौका।
less than 1 minute read
manoj jha
इस बार बिहार में जेडीयू तीसरे नंबर की पार्टी।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल से राज्यसभा सांसद मनोज झा ने बिहार में सरकार के गठन को लेकर एनडीए की ओर से जारी माथापच्ची को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 243 में से केलव 40 सीटें पाकर भला कोई बिहार का मुख्यमंत्री कैसे बन सकता है? उन्होंने कहा कि यह जनमत का अपमान है। आरजेडी इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। एनडीए व अन्य पक्षकारों को चाहिए कि वो इससे बेहतर विकल्पों पर विचार करें। आरजेडी सांसद ने कहा कि इसके बदले बिहार को दूसरा विकल्प मिलना चाहिए जो वर्तमान विकल्प से बेहतर हो। भले ही इस विकल्प पर अमल करने में एक सप्ताह, 10 दिन या एक माह का समय और क्यों न लगे?

किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं

दरअसल, इस बार बिहार विधानसभा चुनाव किसी भी दल को प्रदेश की जनता ने स्पष्ट बहुमत नहीं दिया है। 243 सदस्यीय विधानसभा में आरजेडी को 75 सीटों पर कामयाबी मिली है। दूसरे नंबर पर 74 सीटों के साथ बीजेपी है। जेडीयू को 43 सीटों पर जीत के साथ तीसरे नंबर की पार्टी है।

Updated on:
15 Nov 2020 12:16 pm
Published on:
15 Nov 2020 12:08 pm
Also Read
View All
INDIA Bloc Protest: अमरिंदर राजा वड़िंग का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, बोले- ‘अनियमितता साबित हुई, केस दर्ज कर गिरफ्तारी हो’

आकाशवाणी भवन होकर EC दफ्तर जाने की कोशिश में राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, कई नेता हिरासत में

10 अक्टूबर से पहले इस्तीफा दे सकते हैं ज्ञानेश कुमार, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने किया दावा

संबित पात्रा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी को सत्ता में बैठाने के लिए लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहा प्रायोजित हमला

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की आहट, एकनाथ शिंदे ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात, क्या श्रीकांत की लगेगी ‘लॉटरी’?