6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आकाशवाणी भवन होकर EC दफ्तर जाने की कोशिश में राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, कई नेता हिरासत में

INDIA Bloc Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों ने संसद से ECI की ओर मार्च किया। पुलिस ने नीति आयोग के पास मार्च रोक दिया, जिसके बाद विपक्षी सांसद धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Oct 06, 2026

Rahul Gandhi ECI protest

राहुल-प्रियंका को पुलिस ने लिया हिरासत में (Photo-IANS)

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को INDIA ब्लॉक के सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग (ECI) मुख्यालय की ओर मार्च शुरू हो गया है। संसद के मकर द्वार से शुरू हुआ यह मार्च आगे बढ़ता, इससे पहले सुरक्षा बलों ने इसे नीति आयोग कार्यालय के पास रोक दिया। इसके बाद विपक्षी सांसदों ने वहीं धरना शुरू कर दिया। राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी आकाशवाणी के रास्ते ईसी दफ्तर जाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया है। वहीं ममता बनर्जी, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को अभी भी हिरासत में लिया हुआ है।

राहुल बैरिकेड पर चढ़े, प्रियंका भी धरने पर बैठीं

बता दें कि मार्च को रोके जाने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बैरिकेड पर चढ़ गए। उन्होंने तिरंगा लहराया। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा भी बैरिकेड पर बैठ गईं। इसके बाद कई विपक्षी सांसद सड़क पर बैठकर धरने में शामिल हो गए।

प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और CEC के इस्तीफे की मांग दोहराई। दिल्ली में मार्च को देखते हुए संसद और चुनाव आयोग कार्यालय के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और बैरिकेड लगाए गए थे।

खरगे बोले- वोट और आजादी बचाने की लड़ाई

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की प्राथमिकता लोगों के वोट और उनकी आजादी की रक्षा करना है। 

खरगे ने कहा कि पहले लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है और इसके बाद CEC के इस्तीफे का सवाल आता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर अपना संघर्ष जारी रखेगा।

पवन खेड़ा बोले- देश को कब तक रोकेंगे?

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि अगर उन्हें रोका जाता है तो भी आंदोलन नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष देशभर में इस मुद्दे को उठा रहा है।

खेड़ा ने CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर लगाए जा रहे आरोपों का जिक्र करते हुए BJP से जवाब मांगते हुए कहा कि विपक्ष सवाल उठा रहा है, लेकिन जवाब BJP की ओर से दिए जा रहे हैं। उन्होंने दोनों के बीच संबंध को लेकर भी सवाल उठाया।

अखिलेश बोले- समाजवादी पार्टी संघर्ष से नहीं डरती

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मार्च में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग संघर्ष और पसीने से नहीं डरते। अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी के दबाव में पुलिस ने प्रदर्शन को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए हैं।

उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि उनकी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी। अखिलेश ने 'PDA' के जरिए BJP को चुनौती देने की बात भी कही।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग