6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संबित पात्रा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी को सत्ता में बैठाने के लिए लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहा प्रायोजित हमला

Sambit Patra Press Conference: भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस और विपक्ष पर राहुल गांधी को सत्ता में लाने के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास लंबे समय से जारी है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Oct 06, 2026

Sambit Patra press conference

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना (Photo-IANS)

Sambit Patra press conference Opposition Protest: विपक्ष के प्रदर्शन से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस की ओर से एक प्रायोजित प्रयास किया जा रहा है कि देश में किसी तरह सत्ता परिवर्तन कराया जाए और राहुल गांधी को यूं ही सत्ता में बैठा दिया जाए। इसके लिए भारत के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रायोजित तरीके से हमला किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह प्रयास कुछ महीने पहले शुरू नहीं हुआ है, बल्कि कई वर्षों से चल रहा है। कांग्रेस शुरुआत से ही राहुल गांधी को किसी न किसी तरह राजनीति में लॉन्च और फिर से लॉन्च करने की कोशिश करती रही है। 

बीजेपी सांसद ने कहा कि कई प्रयासों के बावजूद जब राहुल गांधी को लॉन्च नहीं किया जा सका, तो अंततः कांग्रेस और उसके कुछ सहयोगियों ने यह तय कर लिया कि भले ही इसके लिए भारतीय लोकतंत्र पर हमला करना पड़े और देश में अराजकता पैदा करनी पड़े, वे इससे पीछे नहीं हटेंगे। किसी भी तरह से वे राहुल गांधी को सत्ता में स्थापित करने की कोशिश करते रहेंगे।

विरोध मार्च को लेकर क्या बोले संबित पात्रा

विपक्षी दलों के विरोध मार्च को लेकर संबित पात्रा ने कहा कि समय-समय पर भारतीय सेना,सुप्रीम कोर्ट, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL), हिंदुओं और EVM पर हमले किए गए। पिछले कई हफ्तों और महीनों से चुनाव आयोग को भी निशाना बनाया जा रहा है। हमें लगता है कि कांग्रेस चुनाव आयोग का इस्तेमाल करके आज भी अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश करेगी।

‘SIR को लेकर फैलाई जा रही फर्जी खबरें’

संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा पिछले कुछ दिनों से विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर गलत सूचना और फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं। आपने देखा कि भारत निर्वाचन आयोग के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई। उस याचिका में मुख्य मांग यह थी कि मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाया जाए और बर्खास्त किया जाए। कल एक नोटिस जारी किया गया, जो एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके तहत दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलीलें पेश करेंगे और मामले की सुनवाई होगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग