
सौरभ भारद्वाज ने ज्ञानेश कुमार को लेकर किया दावा (Photo-IANS)
आम आदमी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर बड़ा दावा किया है। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- मेरे सोर्स कह रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले इस्तीफा दे सकते हैं। दरअसल, SIR को लेकर इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद विपक्षी दल लगातार चुनाव आयोग पर निशाना साध रहे है। इसके अलावा ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की भी मांग कर रहे है।
बता दें कि चुनावी मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों और पारदर्शिता की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग (ECI) के मुख्यालय निर्वचन सदन की ओर मार्च शुरू किया। मार्च को देखते हुए मध्य दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आयोग के कार्यालय की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर कई स्तर की बैरिकेडिंग की गई है।
समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि विपक्षी नेता हर हाल में निर्वचन सदन तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि हम वहां जरूर जाएंगे। जो करना पड़ेगा, किया जाएगा।
धर्मेंद्र यादव ने बीजेपी के उस आरोप को खारिज किया, जिसमें विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया में किए गए बदलावों का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी पर सवाल खड़े किए।
यादव ने कहा कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े पैनल से भारत के मुख्य न्यायाधीश को हटाकर केंद्र सरकार के एक मंत्री को शामिल किया गया है। उन्होंने संसद से विपक्षी सांसदों के निलंबन का भी हवाला देते हुए बीजेपी की आलोचना की।
मार्च को बैरिकेडिंग से रोके जाने की स्थिति पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि प्रदर्शनकारी निर्वचन सदन तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सुरक्षा में तैनात जवानों का जिक्र करते हुए कहा कि वे भी देश के नागरिक हैं और लोकतंत्र, मतदाता सूची तथा पुरानी पेंशन योजना (OPS) जैसे मुद्दों की चिंता करते हैं।
प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान मसूद ने दिल्ली में भारी पुलिस तैनाती को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था की तुलना आपातकाल जैसी स्थिति से की।
मसूद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणियों के बाद भी उन्हें इस्तीफे पर विचार करना चाहिए।
Updated on:
06 Oct 2026 11:25 am
Published on:
06 Oct 2026 11:02 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
