6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विपक्ष के विरोध मार्च पर बीजेपी की आई प्रतिक्रिया, सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग को बदनाम करने का लगाया आरोप

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रामचंदर राव ने कांग्रेस पर EC, सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति जैसी संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने तथा SIR को लेकर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल कर रही है, जबकि बीजेपी EC की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के पक्ष में है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Oct 06, 2026

Telangana BJP agitation

बीजेपी नेता रामचंदर राव ने विपक्ष पर साधा निशाना ( फोटो सोर्स- ANI)

EC Protest March India Bloc: दिल्ली में मंगलवार को चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों द्वारा विरोध मार्च निकाला जाएगा। इस पर बीजेपी की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष रामचंदर राव ने विपक्ष पर चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट को बदनाम करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि SIR के खिलाफ विपक्ष गलत जानकारी फैला रहा है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राव ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी देश में अपने पुराने नैरेटिव को फिर से जीवित करने की हर संभव कोशिश कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं, जैसे चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति पद की गरिमा एवं विश्वसनीयता को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस पर देश में अराजकता का माहौल पैदा करने का भी आरोप लगाया। बीजेपी नेता ने कहा कि विपक्ष अपने राजनीतिक लाभ के लिए SIR के बारे में गलत जानकारी फैलाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस पर साधा निशाना 

उन्होंने आगे कहा- कांग्रेस ने पहले और बाद में भी कई लोगों को राज्य सभा की सीटें और अन्य पद दिए हैं। उन्हें विभिन्न पदों पर नियुक्त करके सेवानिवृत्ति के बाद भी पुनर्वासित किया गया। लेकिन भाजपा सरकार ने निर्वाचन आयोग की स्थापना के बाद से सेवानिवृत्त हुए किसी भी चुनाव आयुक्त को सेवानिवृत्ति के बाद कोई पद नहीं दिया है। 

उन्होंने कहा कि देश के सभी राजनेताओं को भारत निर्वाचन आयोग की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए काम करना चाहिए। दुर्भाग्य से, कांग्रेस पार्टी अपने राजनीतिक हितों के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल कर रही है।

विपक्षी सांसदों ने क्या कहा? 

चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर विपक्षी सांसदों की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि मैं यहां विरोध प्रदर्शन के लिए आया हूँ। ‘वोट चोर’ ज्ञानेश को इस्तीफा देना चाहिए। उन्हें पहले जाना चाहिए, उसके बाद बाकी लोग जाएंगे। उन्होंने ‘वोट चोरी’ की है। इसी तरह नरेंद्र मोदी 2024 का चुनाव जीते। इसी तरह उन्होंने हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार और बंगाल में जीत हासिल की। हर कोई जानता है कि वे ‘वोट चोरी’ के जरिए सत्ता में कैसे आए।

वहीं कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा कि हमारी सबसे प्रमुख मांग है कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। इस तरह चुनाव प्रणाली और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने के आरोपों के बीच वे भारत के चुनाव आयुक्त के पद पर बने नहीं रह सकते।

उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों और पूरे देश को यह स्पष्ट रूप से समझ आ गया है कि वे भाजपा के एजेंडे के अनुरूप काम करने के लिए चीजों में हेरफेर कर रहे हैं। इसलिए हमारी सबसे महत्वपूर्ण मांग है कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि इसके अलावा, जिस तरह से चुनाव प्रणाली में अनुचितता और निष्पक्षता की कमी के आरोप हैं, उन सभी मुद्दों को भी हम इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से सामने रख रहे हैं।