राजनीति

CG Politics: सैलजा ने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात, दिए बूथ मैनेजमेंट करने के मंत्र

Dhamtari Politics News: काग्रेस प्रभारी सैलजा बस्तर प्रवास से वापसी के दौरान सिहावा विधानसभा क्षेत्र के माडमसिल्ली डैम में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jun 2023, 2:54 PM IST
CG Politics: Sailaja gave mantras for booth management
CG Politics: सैलजा ने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात

CG Politics News: छत्तीसगढ काग्रेस प्रभारी सैलजा बस्तर प्रवास से वापसी के दौरान सिहावा विधानसभा क्षेत्र के माडमसिल्ली डैम में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस बीच सिहावा विधानसभा क्षेत्र के बारे में भी जानकारियां ली। कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।

मंगलवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सैलजा सिहावा विधानसभा क्षेत्र के माडमसिल्ली डैम पहुंची थी। यहां अंग्रेज जमाने में बने इस बांध के सायफन गेट को देखने के बाद इसके खुलने और बंद होने के संबंध जानकारी ली। उनके साथ विधायक लक्ष्मी ध्रुव भी। सैलजा ने यहां रामवन गमन पथ मार्ग व सप्त ऋषि आश्रमकों की भी जानकारी ली। यहां मौजूद कार्यकर्ताओ को जोन से लेकर बूध को मजबूत कर संगठन को मजबूत करने के लिए कहा। उन्होने विधानसभा चुनाव के (cg politics news) बाद लोकसभा चुनाव में यही जोन व बूध की कार्यकर्ताओ से जमीनी पकड़ मजबूत करते हुए चुनाव में जीत दिलाने की बात कही। इसके अलावा पिछले चुनाव परिणाम की जानकारी लेकर संगठन को मजबूती के लिए आवश्यक टिप्स दिया।

इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश दुबे, कैलाश प्रजापति, बंटी नाग, जावेद मेमन, प्रमोद कुंजाम, दुर्गेश्वरी साहू, चंद्रकला नेताम, पेमन स्वर्णबेर समेत एनएसयूआई कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Published on: