राजनीति

उत्तर प्रदेश के बाद अखिलेश यादव ने सपा की दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी की भंग

Akhilesh Yadav ने दिल्ली की इकाई को भी भंग कर दिया एक बार फिर पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने में जुटे Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने जारी किया प्रेस नोट

2 min read
Aug 26, 2019

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में निराशा हाथ लगने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने संगठन में बड़ा बदलाव शुरू कर दिया है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उप चुनाव को देखते हुए सपा अध्यक्ष एक बार फिर पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने में जुटे हैं।

यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में सभी ईकाइयों को भंग करने के बाद अखिलेश यादव ने सोमवार को दिल्ली की इकाई को भी भंग कर दिया।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव की ओर से जारी एक प्रेस नोट में बताया गया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने दिल्ली इकाई को भंग कर दिया है।

आपको बता दें कि इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को छोड़कर बाकी प्रदेश की पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी थी।

अखिलेश ने यहां पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की और उसके बाद उत्तर प्रदेश की सभी युवा और जिला इकाइयां भंग कर दी।

प्रदेश अध्यक्ष के पद को छोड़कर सपा अध्यक्ष ( Akhilesh Yadav ) ने सभी के पद खत्म कर दिए हैं। अब नए सिरे से नए लोगों को पार्टी में जिम्मेदारी दी जाएगी।

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के परिणाम आते ही अखिलेश ने सबसे पहले प्रवक्ता का पैनल भंग कर दिया था।

प्रवक्ताओं को निर्देश जारी किए गए थे कि कोई भी मीडिया में पार्टी की तरफ से अधिकृत बयान जारी नहीं करेगा।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 13 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) नया साझेदार ढूंढ रही है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) से मुलाकात को सपा-सुभासपा में गठबंधन के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें

पहले इस लड़के को सुपर-30 के आनंद कुमार ने पहुंचाया IIT, फिर सीएम अखिलेश यादव ने बनवाया इंजीनियर, आज कर रहा कुछ ऐसा जिसपर दोनों को फक्र

Updated on:
26 Aug 2019 02:52 pm
Published on:
26 Aug 2019 02:41 pm
Also Read
View All