राजनीति

संजय राउत की अस्पताल से छुट्टी, बोले- शिवसेना का ही होगा सीएम

Maharashtra politics संजय राउत ने खोले पत्ते शिवसेना जल्द बनाएगी सरकार प्रदेश में अगला सीएम संजय राउत का ही होगा
less than 1 minute read
21.jpg

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सियासत को लेकर चल रही जंग के बीच शिवसेना नेता संजय राउत की अस्पताल से छुट्टी हो गई है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही संजय राउत ने अपने चीर परिचित अंदाज में मीडिया से बातचीत भी की। संजय राउत ने साफ कर दिया कि प्रदेश में अगला मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा।

यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि सरकार बनाने को लेकर एनसीपी और कांग्रेस से बातचीत चल रही है, जल्द ही हम सरकार बनाने का दावा पेश कर देंगे।

आपको बता दें कि सुबह संजय राउत से अस्पताल में मिलने के लिए कांग्रेस नेता अहमद पटेल पहुंचे थे। इस दौरान दोने के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि इसी बातचीत के बाद ही संजय राउत के सुर एक बार फिर बदल गए हैं।

वहीं एनसीपी ने भी इससे पहले साफ कर दिया है कि अभी हमारे पास सरकार बनाने के लिए काफी वक्त बाकी है। जल्द ही हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे।

Updated on:
13 Nov 2019 03:48 pm
Published on:
13 Nov 2019 01:14 pm
Also Read
View All
Ashok Gehlot : मोतियाबिंद ऑपरेशन केस में अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, कहा- जांच कराए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें

कर्नाटक में 20 मंत्री पदों पर जल्द लगेगी मुहर! 3 अगस्त तक कैबिनेट विस्तार के संकेत; डीके ने की सिद्धारमैया से मुलाकात

‘मंगलवार को हाथ थामे नजर आए, गुरुवार को सदन में एक-दूसरे पर जमकर बरसे’, दो दिन में बदल गई नड्डा-खरगे की सियासी तस्वीर

छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 32 जिलाध्यक्षों समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें पूरी List

राज्य सभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने मनुस्मृति का किया जिक्र तो मच गया हंगामा, सरकार बोली- साबित करें