
नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से शुरू हुआ इस्तीफों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता एक के बाद एक पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं।
कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं के फेहरिस्त में अब एक और नाम जुड़ गया है।
दरअसल, राज्यसभा के पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एस कुजूर ने भी कांग्रेस से अलविदा कह दिया है। कुजूर 13 साल से भी अधिक समय से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे।
कुजूर ने अपना इस्तीफा कांग्रेस हाईकमान को भेज दिया है।
पार्टी को लिखे पत्र में कुजूर ने कहा कि 'मैं तत्काल प्रभाव कांग्रेस की सदस्यता और पार्टी की ओर से मिले पोर्टफोलियो से त्यागपत्र दे रहा हूं।
उन्होंने इसको अपना निजी फैसला बताया है। उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि मैंने कांग्रेस के लिए 13 वर्षों से भी अधिक समय तक काम किया है।
ऐसे में देश के महत्वर्पूण सियासी दल से जुड़े रहना उनके काफी खुशी की बात है।
गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया था। अजय कुमार ने अपना इस्तीफा राहुल गांधी को सौंपा है।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में मिले हार से कांग्रेस उबर नहीं पा रही है।
नतीजा यह है कि कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता एक-एक पार्टी का साथ छोड़ते जा रहे हैं।