21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीरी युवतियों पर बयान देकर फंसे CM खट्टर, मालीवाल ने की FIR दर्ज करने की मांग

Swati Maliwal ने खट्टर के इस बयान की निंदा की स्वाति मालीवाल ने इसको शर्मसार करने वाला बयान बताया CM Manohar Lal Khattar ने कश्मीरी लड़कियों पर दिया विवादित बयान
2 min read
Google source verification
Swati Maliwal

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर की लड़कियों को लेकर दिए बयान की वजह से चर्चा में आए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने खट्टर के इस बयान की निंदा की है।

स्वाति मालीवाल ने इसको शर्मसार करने वाला बयान बताया। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल खट्टर को अपने बयान पर शर्म आनी चाहिए। यही नहीं मालीवाल ने मुख्यमंत्री पर सड़क छाप रोमियो जैसी भाषा बोलने का भी आरोप लगाया।

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की पैरोल याचिका खारिज, रहना होगा जेल में

स्वाति मालीवाल ने कहा कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीरियों में यह विश्वास जगाने में जुटे हैं कि समूचा देश एकजुट और एक साथ है। वहीं, कुछ एक नालायक मुख्यमंत्री अभद्र भाषा बोलेकर हिंसा भड़काने का काम रहा है। स्वाति ने सीएम खट्टर खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग रखी है।

हाथ में भाला लेकर बोले PM मोदी- मेरी परवरिश किसी को जान लेने की इजाजत नहीं देती

गौरतलब है कि सीएम मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कश्मीरी लड़कियों को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि आर्टिकल 370 के हटने के बाद अब कश्मीरी लड़कियों को शादी के लिए वहां से लाया जा सकता है।

कश्मीर पर मोदी सरकार के फैसले से बौखलाया पाकिस्तान, LoC पर बना रहा सुरंग

खट्टर ने अपने एक मंत्री ओपी धनखड़ का हवाला देते हुए कहा कि वो कहते थे कि बिहार से बहू लाएंगे, लेकिन आजकल तो लोकर कश्मीर से लड़की लाने की बात कहने लगे हैं।