7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथ में भाला लेकर बोले PM मोदी- मेरी परवरिश किसी को जान लेने की इजाजत नहीं देती

Man vs Wild में दिखाई देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Man vs Wild के एपिसोड का एक वीडियो जारी हाथ में भाला लेकर दिखाई दिए पीएम मोदी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 9 Aug 2019, 5:43 PM IST

PM Narendra Modi

नई दिल्ली। प्रकृति व वन्य जीव संरक्षण के पैरोकार के रूप में पहचाने जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 'मैन वर्सेज वाइल्ड' के एपिसोड में दिखाई देंगे। 'मैन वर्सेज वाइल्ड' के एक एपिसोड में पीएम मोदी प्रकृति के संरक्षण, हिमालय में अपने समय, अपने युवा अवस्था में वन्यजीवों के साथ अपने संघर्ष और भारत में स्वच्छता मुहिम को लेकर अपने विचारों को व्यक्त करेंगे। आपको बता दें कि 'मैन वर्सेज वाइल्ड' के एपिसोड की झलक दिखलाता एक वीडियो शुक्रवार को जारी किया गया।

दरअसल, शो में दिखाया गया है कि बीयर ग्रिल्स नाम मशहूर एडवेंचर व टेलीविजन प्रस्तोता एडवर्ड माइकल ग्रिल्स प्रधानमंत्री मोदी को बाघ के संभावित हमले से बचने के लिए भाले जैसा हथियार देते हैं। वह प्रधानमंत्री को बाघ पर हमला करने को कहता है, लेकिन मोदी उनके जवाब में कहते है, "मेरी परवरिश किसी का जीवन लेने की मुझे इजाजत नहीं देती है। हालांकि, मैं इसे (भाले को) पकड़ लेता हूं क्योंकि आप जोर दे रहे हैं।

एडवर्ड माइकल ग्रिल्स को लोगों में बेयर ग्रिल्स के नाम से जाने-जाते हैं। स्पेशल एपिसोड का डिस्कवरी चैनल पर 12 अगस्त को प्रीमियर होगा। इसकी शूटिंग जिम कार्बेट नेशनल पार्क में हुई है। मोदी ने यह भी कहा, "हमें इस जगह को खतरे की तरह नहीं लेना चाहिए। जब हम प्रकृति के खिलाफ जाते हैं तो हर चीज खतरनाक बन जाती है, आदमी भी खतरनाक बन जाता है।

दूसरी ओर, अगर हम प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाते हैं तो वह भी हमारे साथ सहयोग करती है। इस एडवेंचर के दौरान ग्रिल्स ने भारत में स्वच्छता की जरूरत और उसके प्रयासों के बारे में पूछा। प्रधानमंत्री कहते हैं, "कोई भी बाहरी व्यक्ति मेरे भारत को स्वच्छ नहीं बना सकता, भारत के लोग ही भारत को स्वच्छ रख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि निजी स्वच्छता भारतीय लोगों की संस्कृति में है। हमें सामाजिक स्वच्छता की आदत विकसित करने की जरूरत है। महात्मा गांधी ने इस पर बहुत ज्यादा कार्य किया है और अब इसमें हमें अच्छी सफलता मिल रही है। मेरा मानना है कि भारत बहुत जल्दी सफल होगा।